Home गुजरात दमन जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीनभाई पटेल 42-वेजलपुर से भाजपा प्रत्याशी...

दमन जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीनभाई पटेल 42-वेजलपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री अमितभाई धीरजलाल ठाकर के चुनाव प्रचार में शामिल

0
249

तपोवन, संजान:

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 5 दिसंबर को मध्य गुजरात और उत्तरी गुजरात की विधानसभा सीटों पर होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं दमन जिला पंचायत के सफल युवा अध्यक्ष श्री नवीनभाई पटेल आज 42-वेजलपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री अमित भाई धीरजलाल ठाकर के चुनाव प्रचार के लिए अहमदाबाद पहुंचे.श्री नवीन पटेल ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वेजलपुर विद्या सभा क्षेत्र में चल रहे घर-घर प्रचार एवं पदयात्रा के माध्यम से मतदाताओं से सीधे संपर्क अभियान में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी अमित भाई ठाकर के लिए वोट मांगे,नवीन पटेल ने कहा कि बीजेपी के पक्ष में वोट देकर उन्हें भारी वोट से जीतने के अपील की. उन्होंने गुजरात में फिर से विश्वसनीय बीजेपी सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!