
- दा.न.ह में आदिवासी समाज का आदिवासी विकास संगठन आर्थिक रूप से काफी सक्षम संगठन है,संगठन के संचालकों को निवेदन है कि परिजनों को घर बनाने के लिए संगठन के 1 माह का आय जंयति बरफ के परिवार दी जाये: प्रभु टोकिया
तपोवन, संजान : ज्ञात हो कि ट्रांसपोर्ट नगर मामले में आदिवासी एकता परिषद, नेता प्रभु टोकिया इस मामले में पहले दिन से ही पीड़ित परिवार कि मदद के लिए मैदान में आ गये थे, जिस दिन से घटना बनी थी, उसी दिन से स्थल पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने से लेकर, परिवार और ग्राम जनों से इस बारे में चर्चा करके तमाम प्रकार के पहलुओं पर जाने की कोशिश की थी, इस तरह से इतनी बड़ी घटना कैसे बन गई और इसका जिम्मेदार कौन है ? उसकी जानकारी लेने की कोशिश की स्थल पर पहुंचकर इस मामले में प्रभु टोकिया ने मिडीया समक्ष आकर सबसे पहले बयान दिया था, और आदिवासी एकता परिषद द्वारा जांच कमेटी भी बनाई गई है | जब मृतक जंयति बरफ मृत्यु हो गई उस रात से ही प्रभु टोकिया स्थल पर मौजूद थे और आखिर में क्रिया कर्म तक शाम 6:00 बजे तक मौजूद रहे | उस दौरान प्रभु टोकिया परिवार और जिला प्रशासन से लगातार चर्चा करके प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े उसकी कोशिस करते रहे, ज्ञात हो इस मामले में प्रदेश के बड़े पार्टी का पक्ष के नेता और चुने हुए जनप्रतिनिधि कोई मौजूद नहीं रहे | वैसे आदिवासी एकता परिषद एक वैचारिक संगठन है बावजूद हमारे संगठन के कौर कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया कि परिवार को कुछ ना कुछ आर्थिक मदद करनी चाहिए | इसलिए सभी मुख्य कार्यकर्ताओं ने अपने व्यक्तिगत आय से रु.100/200/500/1000 निकालकर 50,000 इकट्ठा करके आज प्रभु टोकिया के नेतृत्व मे आदिवासी एकता परिषद द्वारा नकद रु.50000 की आर्थिक मदद की गई | आदिवासी एकता परिषद एक वैचारिक संगठन होने के बावजूद 50,000 की आर्थिक मदद की है दादरा नगर हवेली में आदिवासी समाज का आदिवासी विकास संगठन पिछले 40 वर्ष से कार्यरत है और आर्थिक रूप से काफी सक्षम है और हर महीना 4/5 लाख रुपिया आदिवासी विकास संगठन की आय है, इसलिए आदिवासी समाज,आदिवासी विकास संगठन के संचालक को निवेदन करता है कि मृतक जयंती बरफ के परिजनों को घर बनाने के लिए आदिवासी भवन की 1 माह की आय परिजनों को दी जाए | इस दौरान अध्यक्ष, संयोजक,अध्यक्ष मंडल सदस्य, महिला कार्यकर्ता और मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे | भविष्य में हर संभव प्रकार की मदद करेंगे और हर लड़ाई में साथ रहेंगे ऐसा परिजनों को आश्वासन दिया |



