ह्यूबरग्रुप इंडिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को मेडिकल वैन सेवा उपलब्ध करवाई

0
166

तपोवन, संजान : ह्यूबरग्रुप इंडिया ने रोटरी वापी रिवरसाइड के सहयोग से, भारतीय राज्य गुजरात में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक स्वास्थ्य देखभाल सेवा की पहल की है। इस सहयोग के फलस्वरुप, इंक और विशेष रसायन निर्माता ह्यूबरग्रुप ने डॉक्टरों, नर्सों और बुनियादी चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित दो चिकित्सा वैन प्रायोजित की हैं। ये वैन हर पखवाड़े दूर-दराज के 16 गांवों में चिकित्सा जांच और परीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।
रोटरी वापी रिवरसाइड को स्थानीय क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव और पर्याप्त जानकारी है।भारत में कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा अभी भी एक कठिन विषय है। जबकि भारत सरकार ने दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में एक अनुकरणीय भूमिका निभाई है।
ह्यूबरग्रुप और रोटरी वापी रिवरसाइड का उद्देश्य मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और समाज में योगदान देना है ।
सामान्य बीमारियों के लिए मुफ्त परामर्श और मुफ्त दवाएं देकर, दोनों सहयोगी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ग्राम समुदायों की बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा किया जाए।
श्री सुरेश कालरा, प्रबंध निदेशक भारत और ह्यूबरग्रुप में एशिया के अध्यक्ष, बताते हैं कि इस सहयोग का विचार कैसे आया: ” ह्यूबरग्रुप के दमन, वापी और सिलवासा में उत्पादन स्थल हैं – हमारे कई कर्मचारी इन क्षेत्रों में रहते हैं। हम अपने पड़ोस में रहते हुए लोगों को उनके द्वारा किये गये योगदान को सराहते हुए उनको इन सुविधाओ को समर्पित करते हुए ऋण अदा करने की भावना रखते हैं। ग्रामीण निवासियों के दरवाजे पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का हमारा प्रयास सरकार द्वारा प्रचारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का पूरक है।”
रोटरी वापी रिवरसाइड के अध्यक्ष श्री गौतम भावसार कहते हैं, ”ह्यूबरग्रुप के साथ हमारे सहयोग से हम बहुत खुश हैं।
“ह्यूबरग्रुप की यह पहल दूसरों की मदद करने के हमारे रोटरी मिशन को पूरा करने में एक दूरगामी सहयोग साबित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में, मौजूदा योजनाओ का लाभ और चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचने में आरही कठिनाइयों के कारण अक्सर बीमारियों का निदान या उपचार देर से किया जाता है। इस पहल से हम अपना योगदान देना चाहते हैं ताकि दूर-दराज के गांवों में रहने वाले हमारे भाई-बहनों को इलाज की कमी का सामना नही करना पड़ेगा।
यह पूरी परियोजना डॉ. सागर पटेल के नेतृत्व में ह्यूबरग्रुप की स्वास्थ्य टीम द्वारा निर्देशित है। महिला डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों और चिकित्सा उपकरणों के साथ दो वैन एक दिन में दो गांवों मे सेवा देते हुए वलसाड जिले के लगभग 16 गांवों में चलेंगी। वे नियमित जांच के साथ-साथ चिकित्सा परामर्श भी देंगे और बुनियादी बीमारी का इलाज करेंगे। नियमित अंतराल पर, टीम स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, ईएनटी और स्त्री रोग संबंधी जांच जैसे विशिष्ट चिकित्सा क्षेत्रों को समर्पित चिकित्सा शिविर भी आयोजित करेगी।
ह्यूबरग्रुप के बारे संक्षिप्त जानकारी:
ह्यूबरग्रुप 255 साल के इतिहास के साथ दक्षिणी जर्मनी में स्थित एक पारिवारिक व्यवसाय है। प्रिंट सॉल्यूशंस डिवीजन पैकेजिंग प्रिंटिंग और वाणिज्यिक प्रिंटिंग के लिए प्रिंटिंग स्याही और प्रिंटिंग एड्स का उत्पादन और बिक्री करता है। अंतरराष्ट्रीय बैंकनोट और पहचान दस्तावेज़ उत्पादकों के लिए सुरक्षा स्याही खंड को कंपनी की सहायक ग्लीट्समैन सुरक्षा-इंक प्रबंधित करती है। रसायन प्रभाग भारत में उत्पादित पिगमेंट, रेजिन और एडिटिव्स जैसे कच्चे माल का व्यापार करता है।कंपनी हमेशा ग्राहकों की सफलता पर केंद्रित रही है। यही कारण है कि ह्यूबरग्रुप प्रिंटिंग और रसायन उद्योग में मूल्य सृजन को अनुकूलित करने और अपने ग्राहकों को उत्तम श्रेणी के परिणाम प्राप्त कराने लिए हर दिन नवीन समाधानों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं पर काम करता है। 2021 में, ह्यूबरग्रुप ने लगभग €704 मिलियन का वार्षिक कारोबार किया और वर्तमान में इसमे लगभग 30 देशों में दुनिया भर में लगभग 3,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here