Home NEWS दादरा नगर हवेली में सिलवासा स्टेडियम ग्राउंड पर तीन दिवसीय नाईट फुटबॉल...

दादरा नगर हवेली में सिलवासा स्टेडियम ग्राउंड पर तीन दिवसीय नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला पंचायत के सीईओ डॉ. अपूर्व शर्मा ने शुभारंभ किया

0
235

तपोवन, संजान :दादरा नगर हवेली में सिलवासा स्टेडियम ग्राउंड पर तीन दिवसीय नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इस आयोजन में 16 फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया यह सभी 14 टीम स्थानीय आदिवासी क्षेत्र से युवा खेल रहे हैं और 2 टीम अन्य राज्यों से बुलाई गई है। जिससे यहां के युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन के मुख्य आयोजक विपुल भाई भोसारा, विजय भाई टेमरे, रवि भाई पटेल, सुमन भाई पटेल, अश्विन पटेल, प्रफुल्ल भाई पटेल, मणिलाल गावित, संदीप भोसारा जैसे खेल प्रेमीओ द्वारा युवाओं के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए सिलवासा दादरा नगर हवेली जिला पंचायत के सीईओ डॉ. अपूर्व शर्मा के हाथों किया गया। साथ ही आदित्य NGO के चेयरमैन जूली सोलंकी उपस्थित रहे। इसके साथ-साथ विशेष अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निशा भावर , उपाध्यक्ष श्री दीपक प्रधान और सभी जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!