
तपोवन,संजान:पूरे गुजरात मे चुनावी माहौल खूब जोरो से चल रहा है,इसी बीच हम बात करते है उमरगांव विधानसभा के बारे में,उमरगांव तालुका में पिछले कई सालों से विधायक रमणभाई पाटकर लगातार जीत रहे है,मगर इस बार आम आदमी पार्टी ने गुजरात की राजनीति में दस्तक दे दी है,इस कारण से अब भाजपा नए दाँव पेंच आजमा रही है और नए चेहरे को टिकट देने की बाते चर्चा में चल रही है।
इस बार उमरगांव विधानसभा मे एक उद्योगपति एवं उच्च कक्षा के अधिकारी को टिकट देने की बाते चर्चा में वहीँ रमण पाटकर टिकट की रेस में है।
विधायक रमण पाटकर की आम जनता में बहोत ही अच्छी पकड़ है,जिस कारण वह पिछले कुछ सालों से इस सीट पर रिपीट हो रहे है,अब बात करते है नए चेहरे बजरंग वारली साहब की तो,उनकी पकड़ उद्योगपतियो में बहोत अच्छी है,अब देखना यह दिलचस्प हो गया है कि इस बार भाजपा से टिकट किसको मिलता है।
कांग्रेस भी इस बार नया चेहरा उमरगांव में आजम रही है,और सूत्रों के अनुसार पता चला है कि कांग्रेस के नए चेहरे रमण पाटकर के सामने चुनाव लड़ने से मना कर रहे है,इसका मतलब यह साफ है कि कही न कही कांग्रेस के उमीदवार को भी रमण पाटकर के सामने हार जाने का डर सता रहा है,इसका मतलब रमण पाटकर का उमरगांव तालुका में वर्चस्व काफी अच्छा है।
अब देखना यह है कि रमण पाटकर को पार्टी इस बार टिकट देती है या नही,अगर रमण पाटकर को टिकट नही मिलता है तो क्या उमरगांव विधानसभा मे भाजपा रमण पाटकर के सहारे के बिना जीत का परचम लहरायेगी?




