Home संघप्रदेश दमण आबकारी विभाग ने कोलक नदी के किनारे, भीमपोर में से अवैध...

दमण आबकारी विभाग ने कोलक नदी के किनारे, भीमपोर में से अवैध तरीके से रखी हुयी शराब जब्त किया.

0
198


दमन प्रशासन तथा दमण आबकारी विभाग ने शराब के अवैध आवागमन के विरूद्ध सख्त अभियान चला रखा है | इसी के तहत 29/10/2022 को दोपहर 3:30 बजे आबकारी विभाग को ख़ुफ़िया जानकारी प्राप्त हुई कि कोलक नदी के किनारे, भीमपोर क्षेत्र में नदी के किनारे अवैध तस्करी के लिए शराब रखी हुयी है. जिसके तहत सहायक आबकारी आयुक्त, तथा आबकारी सहायक निरीक्षक सादिक मकवाना, और आबकारी रक्षक प्रताप वाजा, प्रेमजी सोलंकी, नितिन पटेल, यग्नेश पटेल, पीनल पटेल और राजेंद्र सोलंकी द्वारा कोलक नदी के किनारे, भीमपोर मे जाँच की गयी | दो जगहों से आबकारी विभाग द्वारा 6048 बोतल शराब जब्त की गयी | इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव उत्पाद शुल्क अधिनियम 1964 और शुल्क नियम 2020 के तहत केस दर्ज किया गया |
ज्ञातव्य हों की पिछले चालीस दिनों में आबकारी विभाग ने 26 जांचो में कुल 54119 बोतल शराब जिसकी कुल कीमत लगभग 52, 34, 218 रुपये है और 5 कार,5 बाइक,3 टेम्पो,3 महिंद्रा पिक उप,1 ट्रक और 1 नाव जप्त की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!