Home गुजरात देश में छूत अछूत नहीं होनी चाहिए, बेईमानी नहीं होनी चाहिए, सच...

देश में छूत अछूत नहीं होनी चाहिए, बेईमानी नहीं होनी चाहिए, सच बोलना चाहिए, हर चीज के लिए बापू प्रेरणा देते हैं : मनीष सिसोदिया

0
190

विपक्ष वाले दिन रात बैठ कर केजरीवाल जी को बुरा भला कहते रहते हैं, झूठ बोलते रहते हैं, विपक्ष से लड़ने की प्रेरणा यहां से मिलती है: मनीष सिसोदिया

तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी के दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी अपने छह दिवसीय दौरे के लिए आज अहमदाबाद पधारे हैं। मनीष सिसोदिया जी सुबह 8:00 बजे एयरपोर्ट पर पधारे थे। आम आदमी पार्टी के फ्रंटल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशोरभाई देसाई, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठीया समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया जी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। मनीष सिसोदिया जी पहले गांधी आश्रम जाएंगे वहां गांधीजी के दर्शन करके ‘बस अब परिवर्तन चाहिये’ यात्रा का आरंभ करेंगे। बाद में मनीष जी हिम्मतनगर जाने के लिए रवाना होंगे, वहां पर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। बाद में मनीष जी तलोद जाएंगे वहां पर जनसंवाद करेंगे, तलोद से प्रांतिज जाएंगे वहां पर भी लोगो के साथ जनसंवाद करेंगे।

मनीष सिसोदिया जी ने एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, आज गुजरात आया हूं और पिछले कुछ महीने से गुजरात के लोगों ने जिस तरह का प्यार, जिस तरह का सम्मान अरविंद केजरीवाल जी को दिया है, आम आदमी पार्टी की राजनीति को दिया है, उससे बहुत उम्मीद बढ़ी है कि, गुजरात में भी स्कूल के अच्छे काम हो सकते हैं, अस्पताल के अच्छे काम हो सकते हैं, महंगाई से लड़ा जा सकता है, रोजगार के काम हो सकते हैं। 27 साल से भाजपा ने यहां सिर्फ जुमले दिए हैं और कुछ किया नहीं है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि उनके लिए अच्छे सरकारी स्कूल बने, सरकारी अस्पताल बने, उनकी बिजली बहुत महंगी हो गई है उसके दाम नीचे आए, रोजगार मिले। तो आज से मैं गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में जाकर यात्रा निकाल रहा हूं। गांधीनगर में हो रहे आंदोलन के ऊपर मनीष जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, अभी मेरे कार्यक्रम का शेड्यूल तय है, किसी और समय में वक्त निकालकर लोगों से मिलता रहूंगा। हर जगह के कुछ मुद्दे हैं, तो मैं जगह-जगह पर लोगों से मिलता रहूंगा।

कल केजरीवाल जी जब वडोदरा पहुंचे तब एयरपोर्ट पर मोदी मोदी जी के नारे लगे थे उस पर मनीष जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भाजपा का यह डर स्वाभाविक है क्योंकि, 27 साल से उन्होंने कोई भी काम नहीं किया जो जनता चाहती है। जनता चाहती है कि उनके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बने, अच्छा अस्पताल बने, उनके लड़के-लड़कियों को नौकरियां मिले, वह तो उन्होंने किया नहीं, इधर उधर की बातें करते रहे। अब जब अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर लोग यकीन करने लगे हैं, और काम देख कर कि दिल्ली में हो गया पंजाब में हो गया तो गुजरात में भी स्कूल अच्छे हो सकते हैं, तो भाजपा का बौखलाना भाजपा का दुखी होना स्वाभाविक है।

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी अपने कार्यक्रम अनुसार अहमदाबाद में स्थित बापू के साबरमती आश्रम पहुंचे। वहां पर आश्रम के लोगों ने मनीष सिसोदिया जी का उत्साह के साथ स्वागत किया और साबरमती आश्रम दर्शन के लिए शुरुआत की। आश्रम के सारे कमरे, अतिथि के लिए कमरे, रसोईघर, वरांडा, हर कमरे से जुड़ी सारी कहानियां बताते हुए मनीष सिसोदिया जी को आश्रम की देखभाल करने वाले लोगों ने आश्रम दर्शन करवाएं। मनीष सिसोदिया जी ने आश्रम में बापू का चरखा भी चलाया। मनीष सिसोदिया जी ने बताया कि ऐसा चरखा मेरे घर में भी हुआ करता था और आज मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मैं साबरमती आश्रम में आकर यह चरखा चला पा रहा हूं।

चरखा चलाने के बाद आश्रम के लोगों ने मनीष सिसोदिया जी से आश्रम की डायरी में उन्हें साबरमती आश्रम आकर कैसा अनुभव हुआ है, उस बारे में लिखवाया। मनीष सिसोदिया जी ने अपना अनुभव बताते हुए आश्रम की डायरी में लिखा कि, साबरमती आश्रम में मैं जब भी आता हूं पूज्य बापू की उपस्थिति, प्रेरणा और ऊर्जा का जो अनुभव यहां करता हूं उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। लेकिन यहां आकर हमेशा समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मिलता है। बापू ने दिखाए मार्ग पर चलकर ही भारत दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनेगा।

उसके बाद जिस कमरे में बापू ध्यान केंद्रित किया करते थे वहां जाकर मनीष सिसोदिया जी ने भी कुछ वक्त मौन धारण कर ध्यान केंद्रित किया। साबरमती आश्रम में स्थापित की गई बापू की प्रतिमा पर फूल हार चढ़ा कर मनीष सिसोदिया जी ने बापू से आशीर्वाद लिए। मनीष सिसोदिया जी ने पूरे साबरमती आश्रम का भ्रमण किया। मनीष सिसोदिया जी को देखकर गांधी आश्रम में आए हुए दूसरे लोगों ने काफी भीड़ इकट्ठा कर दी। भीड़ में आए हुए लोगों ने मनीष सिसोदिया जी को ढेर सारे फूलों के गुलदस्ते तोहफे में दिए। गांधी आश्रम में इकट्ठा हुई भीड़ और लोगों का उत्साह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी का वर्चस्व अब गुजरात में कितना बढ़ गया है।

गांधी आश्रम में मनीष सिसोदिया जी ने कहा की, मुझे गांधी आश्रम आने का अवसर मिला है। मैं जब भी यहां आता हूं तो मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। यहां आकर हमें समाज के लिए कुछ ईमानदारी से करने की, मेहनत से करने की प्रेरणा मिलती है,और यह समझ में आता है कि त्याग और बलिदान उसके लिए बहुत जरूरी है, अगर कोई बदलाव करना है तो। आज मैं अभी यहां पर घूम रहा था ,गांधीजी के कमरे में गया, रसोई घर में गया, म्यूजियम में गया जहां पूरा जीवन दर्शाया गया है, वहां जाकर मुझे लग रहा था कि गांधीजी उपस्थित है, गांधीजी प्रेरणा दे रहे हैं कि,आज भी देश में छुआछूत के लिए बहुत कुछ करना है। आज भी देश में शिक्षा के लिए, चिकित्सा के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए बहुत कुछ करना है। मुझे लगता है सबको यहां पर आना चाहिए, बार-बार आना चाहिए और यहां से प्रेरणा लेकर जानी चाहिए और खासतौर पर उन लोगों को जो राजनीति में है, सरकार में विभिन्न पदों पर बैठे हैं, जिनको निर्णय लेने हैं, यहां खूब आना चाहिए। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर आधा घंटा आप यहां पर आएंगे तो आपको अंदर से प्रेरणा मिलेगी की इन सब मुद्दों पर अभी भी बहुत कुछ करना है।

मैं 6 दिन के लिए गुजरात के दौरे पर आया हूं और 6 दिन में महसूस करूंगा और जगह जगह पर जाऊंगा। गुजरात परिवर्तन मांग रहा है और उस परिवर्तन को किस दिशा में लेकर जाना है उसकी प्रेरणा के लिए मैं आज बापू के चरणों में आया यहां पर बापू का आशीर्वाद लिया।

भाजपा द्वारा दिल्ली में हुए स्टिंग ऑपरेशन पर मनीष सिसोदिया जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भाजपा झूठ बोल रही है, झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलती है। हर चीज के लिए बापू प्रेरणा देते हैं, देश में छूत अछूत नहीं होनी चाहिए, बेईमानी नहीं होनी चाहिए, सच बोलना चाहिए, आज कांग्रेस और भाजपा वालों ने स्कूल तो खुलवाएं नहीं अस्पताल तो खुलवाएं नहीं और केजरीवाल जी से लोग उम्मीद कर रहे हैं तो दिन रात बैठ कर केजरीवाल जी को बुरा भला कहते रहते हैं, झूठ बोलते रहते हैं विपक्ष से लड़ने की प्रेरणा यहां से मिलती है।

अहमदाबाद साबरमती आश्रम के दर्शन दौरान दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी सहित आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी, आम आदमी पार्टी के फ्रंटल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशोरभाई देसाई, आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठीया और आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बेचराजी विधानसभा के उम्मीदवार सागर रबारी भी उपस्थित रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!