Home संघप्रदेश दमन ज़िला भाजपा द्वारा निशुल्क दंत एवं चक्षु चिकित्सा शिविर का आयोजन...

दमन ज़िला भाजपा द्वारा निशुल्क दंत एवं चक्षु चिकित्सा शिविर का आयोजन दाभेल स्थित “आई केयर क्लीनिक एन्ड ऑप्टिकल” में वापी की “निरमाया हॉस्पिटल” के सहयोग से आटीयावाड चार रस्ता ज्योति शॉपिंग सेंटर में किया गया

0
192

तपोवन, संजान : यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा १७ सितंबर से २ अक्तूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।इसी उपलक्ष्य में भाजपा दानह एवं दमन दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल के मार्गदर्शन में दमन ज़िला भाजपा द्वारा निशुल्क दंत एवं चक्षु चिकित्सा शिविर का आयोजन दाभेल स्थित “आई केयर क्लीनिक एन्ड ऑप्टिकल” में वापी की “निरमाया हॉस्पिटल” के सहयोग से आटीयावाड चार रस्ता ज्योति शॉपिंग सेंटर में किया गया। निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर एवं नेत्र जाँच शिविर का बड़ी संख्या में लाभ लोगो ने उठाया। इस शिविर में तक़रीबन 300 से अधिक लोगो के नेत्र की जाँच गई एवं 100 लोगो से अधिक दर्दीओ को मुफ़्त चश्मो का वितरण भी किया गया।क़रीबन 250 लोगो ने दंत चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।।
इस अवसर पर भाजपा दमन जिला कन्वेयर- सेवा पखवाड़ा श्री विमल पटेल , भाजपा दमण जिला अध्यक्ष श्री अस्पी दमणिया , उपाध्यक्ष जयेश पटेल , घेलवाड मंडल अध्यक्ष अम्रतभाई पटेल , सोमनाथ मंडल अध्यक्ष अनिल पटेल और सभी ग्रामीणों एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!