Home गुजरात लॉयन्स क्लब ऑफ उमरगांव द्वारा आंख तथा डाइबिटीज के निःशुल्क चेकअप कैम्प...

लॉयन्स क्लब ऑफ उमरगांव द्वारा आंख तथा डाइबिटीज के निःशुल्क चेकअप कैम्प का आयोजन दहाड़ गाँव मे किया गया….

0
185

तपोवन,संजान:लॉयन्स क्लब ऑफ उमरगांव की ओर से दहाड़ की प्राथमिक स्कूल में आंख तथा डाइबिटीज चेकअप के लिए निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया।
लॉयन्स क्लब द्वारा आयोजित कैम्प में आंखों की डॉक्टर (eye surgeon) डॉ.चारु चौहान,ऑप्टोमेट्रिस्ट राठौड़ तथा नायका,असिस्टेंट आदिल खान एवं मधु चिटकुरे तथा संध्या यादव ने उपस्थिति बताई और बारी-बारी से लोगो का निःशुल्क चेकअप किया।
लॉयन्स क्लब ऑफ उमरगांव के प्रेसिडेंट लॉ.अनिलभाई जैन,पूर्व प्रेसिडेंट लॉ.गणेशभाई बारी, लॉ.जसु भाई गोहिल,लॉ.नयनभाई शेठ,लॉ.नवीनभाई पांचाल,सेक्रेटरी लॉ.भीखूभाई गोकानी की आगेवानी में सफलता पूर्वक कैम्प का आयोजन हुआ।
दहाड़ गाँव तथा आसपास के लोगो ने इस निःशुल्क कैम्प का लाभ उठाया और लॉयन्स क्लब के सदस्यों का आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!