
तपोवन, संजान : संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय “अटल भवन” में आयोजित एक कार्यक्रम में सामरवरणी ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती कृतिका बहन बारात एवं अन्य एक सदस्य ने केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री देवसिंह चौहाण की उपस्थिति में भाजपा का खेस धारण किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दादरा नगर हवेली दमन दीव प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल जिला पंचायत अध्यक्ष निशा भावर जी, दीपक भाई प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेशसिंह चौहान, महेश आगरीया, प्रदेश महामंत्री मनीष देसाई, सिलवासा जिला शहर अध्यक्ष अजय भाई देसाई, जिला सिलवासा ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश भाई वरठा, सामरवरणी जिला पंचायत के सदस्य भगुभाई पटेल,मसाट मंडल अध्यक्ष अश्विन पटेल, सामरवरणी मंडल अध्यक्ष सभी जिला पंचायत सदस्यों इस कार्यक्रम में उपस्थिति उपस्थित रहे। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवसिंह चौहाण जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी हैं। भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे विद्वान नेता है।भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है एवं उसका सफल नेतृत्व आदरणीय नड्डा जी द्वारा किया जा रहा है।
आप सभी को हमारे इन नेताओ के साथ रहकर प्रदेश एवं देश के विकास के कार्य को आगे बढ़ाना है और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस दिशा में मिलकर काम करना है। इस अवसर पर सरपंच कृतिका बारात ने कहा की वह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कार्य से प्रभावित होकर हमने हमारी पूरी टीम के साथ भाजपा से जुड़ने का निश्चय किया है।
मुजे भारतीय जनता पार्टी में रहकर पंचायत के विकास द्वारा देश की सेवा में काम करने का अवसर मिल रहा है यह मेरे लिए गौरव की बात है। सरपंच श्री ने बताया कि आप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन दीजिए हम सब मिलकर विकास के कार्य करने के लिए तैयार हैं। अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होकर हमें बहुत खुशी हुई। इसके लिए पार्टी का और आदरणीय मंत्री देवसिंह चौहाण जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करती हु।
भारतीय जनता पार्टी में सामरवरणी पंचायत क्षेत्र से सरपंच कृतिका बारात के साथ अपने साथियों में सामरवरणी पंचायत सदस्य उत्तम भाई सिंगडा जी ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ साथ पूर्व पंचायत सदस्य रमेश भाई बारात जी, अजय भाई बारात जी वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रवदन भंडारी जी, योगेश भाई पटेल जी, नवीन भाई गोविंद भाई, प्रभु भाई घालनाक, प्रियंक लक्ष्मण भाई, बाबूभाई जाधव, नीलेश भाई तुंबड़ा, सतीश अंधेरे, शंकर लोतडा, सुमन शिंगडा, दिव्येश चौहान, विशाल वैष्णव, राहुल जी, दीपुसिंग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ओने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ा।



