
हमारे देश के लोग बहुत समझदार है, बस हमारे देश की व्यवस्था खराब है, इसलिए हम यह प्रण लेंगे कि हम सब मिलकर इस व्यवस्था को बदलेंगे: अरविंद केजरीवाल
तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी 2 सितंबर गुजरात पधारे थे।अरविंद केजरीवाल जी पोरबंदर एयरपोर्ट पर दोपहर को पधारे थे। वहां से अरविंद केजरीवाल जी द्वारका पहुंचे थे। वहा पर अरविंद केजरीवाल जी ने किसानों को 6 अहम गारंटी दी। फिर द्वारका विश्वप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर जाकर भगवान द्वारकाधीश के चरणों में अपना शीष झुकाया। फिर अरविंद केजरीवाल जी वाया पोरबंदर एयरपोर्ट होकर राजकोट पहुंचे।

आज 3 सितंबर को राजकोट में अरविंद केजरीवाल जी ने कुछ अहम मुद्दों पर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उसके बाद अरविंद केजरीवाल जी ने राजकोट में डोर टू डोर कैंपेन किया और एक आम नागरिक की तरह घर घर जाकर राजकोट के स्थानिक लोगों को आम आदमी पार्टी का गारंटी कार्ड दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल जी सुरेंद्रनगर जाने के लिए रवाना हुए। सुरेंद्रनगर में अरविंद केजरीवाल जी ने सरपंच और VCE से संवाद किया और उनको गारंटी दी। उसके बाद अरविंद केजरीवाल जी राजकोट एयरपोर्ट से होकर सूरत पहुंचे।

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सूरत में ‘आप का राजा गणपति पंडाल’ में भगवान गणेश जी की महाआरती में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल जी ने जनता की सुख समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा गुजरात एवं देश के विकास के लिए और सुशासन स्थापित करने के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की और सम्पूर्ण मन से महाआरती में भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने भगवान गणेश की महाआरती में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं कुछ दिन पहले काफी पीड़ा में था। जब हमारे मनोजभाई पर हमला हुआ। उनका बीच में से सिर काट दिया। मैं 3 दिन तक सो नहीं पाया। मैंने भगवान से पूछा कि हम तो सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चल रहे हैं तो फिर हमारे रास्ते में इतनी बाधाए क्यों? हम तो जनता की सेवा कर रहे है, बच्चों की स्कूल बना रहे हैं, गरीबों का इलाज कर रहे हैं, तो फिर बार-बार इतनी मुश्किलें क्यों आ रही है? हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर बार-बार हमले क्यों हो रहे हैं? तब मेरे अंदर से एक आवाज आई, ऐसा लगा की जैसे प्रभु की ही आवाज हो। अगर अभी हम बेईमानी के रास्ते पर चलते है तो रास्ता सरल हो जाएगा लेकिन इतिहास गवाह है जब जब कोई सच्चाई के रास्ते पर चला है तब तब बाधाएं आयी है; पर यदि तुम सच्चाई के रास्ते पर चलते रहोगे तो मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। और यदि तुम रास्ते से भटके और बेईमानी शुरू की तो मेरा आशीर्वाद तुम पर नहीं रहेगा।
यह स्थान, यह पंडाल बहुत ही अद्भुत स्थान है। आज हम भगवान गणेश जी के सामने यहां से प्रण लेकर जाएगे कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है। हमें एक ऐसी व्यवस्था लानी है की इस देश के बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले, हमें ऐसी व्यवस्था लानी है जिसमें इस देश का हर व्यक्ति खुशहाल हो, हर व्यक्ति सुखी हो, हमारे देश के अंदर सुख शांति हो, चारों तरफ समृद्धि हो, गरीबी दूर हो और अशिक्षा दूर हो। तभी हमारा देश दुनिया का नंबर वन देश बनेगा। हमारे देश के लोगों में बड़ी ताकत है, हमारे देश के लोग बहुत समझदार है; बस हमारे देश की व्यवस्था खराब है। इसलिए हम यह प्रण लेंगे कि हम सब मिलकर इस व्यवस्था को बदलेंगे।
भगवान गणेश की महाआरती में अरविंद केजरीवाल जी के साथ आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद डॉ.संदीप पाठक, आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाबसिंह यादव, आम आदमी पार्टी फ्रंटल प्रदेश अध्यक्ष किशोरभाई देसाई, आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया, महामंत्री मनोज सोरठिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश हिरपरा, प्रदेश संगठन मंत्री एवं कामरेज विधानसभा के उम्मीदवार राम धडूक, सूरत महानगरपालिका विपक्ष नेता धर्मेश भंडेरी भी उपस्थित रहे और देश की सुख समृद्धि एवं विकास के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना कर आशीर्वाद लिए।




