समारवरणी के स्कुल में नाबालिक बेटी पर हुए शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म के विरोध में और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव प्रदेश द्वारा शांतिपूर्ण कैंडल मार्च सिलवासा निकाली गई….

0
156

तपोवन, संजान : दादरा नगर हवेली के शहर सिलवासा नजदीक के समारवरणी के स्कुल में नाबालिक बेटी पर हुए शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म के विरोध में और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव प्रदेश द्वारा शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन दिनांक 03/09/22 , शनिवार शाम 7:00 बजे शांतिपर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाली गई।

शांतिपूर्ण कैंडल मार्च भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रदेश अध्यक्ष दिपेश टंडेल जी, महेश आगरकर जी, महामंत्री महेश गावित जी,भाजपा नेत्री रजनी शेट्टी जी, भारती बेन हलपति, पुष्पा बेन, सिलवासा जिला एवं सिलवासा नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय देसाई जी, एस टी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश कडू जी, खानवेल जिला अध्यक्ष संजय राउत जी, मसाट मंडल अध्यक्ष अश्विन पटेल जी, सिलवासा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश वरठा जी, दमण जिला अध्यक्ष एस्पि दमानिया जी, एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप भाई माह्यवंशी जी, मसाट मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप महेता जी सभी मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ता एवं मसाट से माह्यवंशी समुदाय के वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में सिलवासा से आम जनता शांतिपूर्ण कैंडल मार्च में शामिल हुए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री रजनी शेट्टी जी ने बताया कि दादरा नगर हवेली में ऐसी शर्मनाक और घिनौनी हरकत हुई है ऐसे लोगों के ऊपर पुलिस प्रशासन से मांग रखी है कि आज प्रदेश की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज की बच्चियों नही सभी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों के अंदर डर फैसला हुआ है। भाजपा नेत्री रजनी शेट्टी ने बताया कि, पुलिस मांग है कि, ऐसी हैवानियत करने वाले दरिंदों के ऊपर 1 महीने के अंदर केस चलाकर आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। तभी यहां की बच्चियां और महिलाएं अपने आप को सुरक्षित मानेगी महसूस कर पाएगगी।

यह कैंडल मार्च शहीद चौक सिलवासा चार रास्ता से शुरू होकर किलवणी नाका से होते हुए झंडा चौक पर समाप्त हुई। दादरा नगर हवेली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज शांतिपूर्ण कैंडल मार्च में जुड़े और प्रदेश-व-देश की बेटी पर हुए इस अत्याचार का पुरजोर विरोध दर्शाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here