भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को थोड़ी सद्बुद्धि दे की राजनीति के मैदान में राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़े, गुंडई और मवाली गिरी से आम आदमी पार्टी से या विपक्ष के लोगों से लड़ाई ना लड़े: राघव चड्ढा

0
152

हम कायर नहीं है जो हम हमला करेंगे हम इसका जवाब सरकार बदल कर देंगे: संदीप पाठक

‘आप’ की सरकार बनी तो ऐसे हमले तो क्या हमले करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं ऐसी कानून व्यवस्था गुजरात में लागू करेंगे: इसुदान गढवी

हम अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही हैं इसलिए हम भाजपा के दो पैसे के गुंडे और बूटलेगरो से डरने वाले नहीं हैं: गोपाल इटालिया

तपोवन, संजान : कल बीती रात को आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठीया पर भाजपा के गुंडों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह बुरी तरीके से घायल हुए थे। तो इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सूरत पधारे हैं । शाम 4:30 बजे राघव चड्ढा सूरत एयरपोर्ट पर पधारे थे वहां पर आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉक्टर संदीप पाठक, आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी और आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था ।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सूरत एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, भाजपा गुजरात में पिछले 27 साल से शासन कर रही हैं लेकिन आज वह अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से बुरी तरीके से घबराई हुई है और इसी घबराहट में अब उन लोगो ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को मारना पीटना और उनका सर फोड़ना शुरू कर दिया है। यह सबूत है कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता घर-घर तक पहुंच रही है।

मैं गुजरात के मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि अगर आप आम आदमी पार्टी से इतना डर गए हो और बौखला गए हो और इसी वजह से अपने गुंडों को आगे कर के राजनीति करना चाहते हो और विपक्ष को अपने बल से कुचलना चाहते हो और आप गुजरात की कानून व्यवस्था भी नहीं संभाल पा रहे हो तो मुख्यमंत्री साहब आप कृपया करके अपना इस्तीफा दे दीजिए। अगर गुजरात में कल ही चुनाव हो जाते हैं तो उसके लिए भी आम आदमी पार्टी तैयार हैं।

आम आदमी पार्टी लगातार यह बात कर रही है कि गुजरात में सालाना हजारों करोड़ों रुपए की नकली शराब का व्यापार चलता है, जो भाजपा के नेता चलाते हैं। हम उस पर जांच की बात करते हैं लेकिन भाजपा और गुजरात के मुख्यमंत्री इस जांच से भी भाग रहे हैं। भाजपा पार्टी जो आज गुंडा पार्टी बन गई है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी आज गुजरात के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है। इस अत्याचार का, इस मार पिटाई का, इस गुंडागर्दी का बदला गुजरात की जनता आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से लेगी। गुजरात की पुलिस भाजपा की है, गुजरात के गुंडे भाजपा के है, वे अपने लोगों से हम पर हमले करवा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉक्टर संदीप पाठक नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी और प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया के साथ मिलकर हॉस्पिटल में घायल मनोज सोरठीया जी की मुलाकात ली। राघव चड्ढा जी ने मनोज सोरठीया जी से उनका हालचाल जाना और उनकी स्थिति की गंभीरता के बारे में डॉक्टरों से बात की।

हॉस्पिटल में मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए राघव चड्ढा ने बताया कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की भूमि पर भारतीय जनता पार्टी ने हिंसा का एक नया पाठ शुरू किया। भाजपा की और गुंडागर्दी और मार पिटाई से साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से भाजपा बुरी तरीके से डरी हुई है। आज अरविंद केजरीवाल जी की वजह से भाजपा की गैंग में डर और बौखलाहट का माहौल है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठीया जी पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भगवान गणेश जी के पंडाल में आराधना कर रहे थे तब भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला करके उनका सर फोड़ दिया। यह हिंसा वादी पार्टी आज भारतीय झगड़ा पार्टी बन गई है।

पिछले 27 सालों में भाजपा ने गुजरात में कानून व्यवस्था से लेकर हर बुनियादी चीज की हालत बद से बदतर कर दी है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल साहब को और भाजपा प्रदेश प्रमुख पाटिल साहब को यह कहना चाहूंगा कि अगर आप लोग गुजरात में बेहतर कानून व्यवस्था नहीं दे सकते और अगर आपने भाजपा के गुंडों को सड़कों पर लोगों को और विपक्ष को पिटवा ने का काम दे ही दिया है तो आपको अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है आपको तुरंत ही इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर कल ही चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं।

इसके अलावा गैरकानूनी शराब पर बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात में गैरकानूनी शराब का हजारों करोड़ों का कारोबार है। आम आदमी पार्टी लगातार गैरकानूनी शराब की जांच की मांग कर रही है, लेकिन बीजेपी इस जांच से, इस घोटाले से इंकार कर रही है; क्योंकि गैरकानूनी शराब का सारा कारोबार भारतीय जनता पार्टी के नेता करते हैं। और आज हर सर्वे यह दिखा रहा है कि गुजरात में सीधी लड़ाई आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में ही है। कांग्रेस और कोई दूसरी पार्टी दूर-दूर तक मैदान में नहीं है।

इस गुंडागर्दी के माहौल में एक चीज जो उम्मीद की किरण बनकर उभर रही है वह यह है कि गुजरात में 2022 का चुनाव अरविंद केजरीवाल जी द्वारा गुजरात के अस्पतालों, गुजरात के स्कूल, गुजरात की शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने पर और लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने पर होने जा रहा है। बेरोजगारी कैसे कम की जाए, महंगाई कैसे कम की जाए और अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस जो हमने दिल्ली में देखा, जो पंजाब में हम देख रहे हैं उसे गुजरात में कैसे लाया जाए इस मुद्दे पर होने जा रहा है। और गुजरात 2022 का चुनाव नकली गुजरात मॉडल बनाम असली अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस के बीच में होने जा रहा है।

यह लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच में होगी जिसमें नकली गुजरात मॉडल के सामने असली केजरीवाल मॉडल की लड़ाई होगी और जीत इस बार अहिंसा की होगी, विजय इस बार सत्य की होगी। बापू ने हमें पाठ पढ़ाया था कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर जब गोरे अंग्रेजों को देश से निकाल दिया तो यह काले अंग्रेज जो भाजपा के है उन्हें भी हम सत्ता के गलियारों से निकाल कर ही चैन की सांस लेंगे।

पूरा देश जानता है कि गुंडागर्दी होती है, मार पिटाई होती है तो भारतीय जनता पार्टी की वजह से ही होती है। भारतीय जनता पार्टी की बेशर्मी देखिए हमारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री को मारपीट कर उनका सर फोड़ दिया। आज उन्होंने हमारे प्रदेश के महामंत्री को इतना मारा पीटा है और फिर हम पर आरोप भी लगाते हैं। इस गुंडागर्दी का राजनीतिक मैसेज बस एक ही है कि भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता, गुजरात में बढ़ता जनसमर्थन देख फड़फड़ा रहे हैं और डरी हुई है, कांप रही है, घबरा रही है, इसलिए आज मार पिटाई पर उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी के 27 साल के शासन के बाद आज उनकी राजनीति पर मोटे मोटे ताले लग गए हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सूरत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की, गणेश चतुर्थी की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। हम भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं कि भगवान गणेश आम आदमी पार्टी को इतनी शक्ति दे, इतना बल दे कि हम इन भारतीय जनता पार्टी के गुंडों से मजबूती से लड़ सके। और साथ ही साथ भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को थोड़ी सद्बुद्धि दे की राजनीति के मैदान में राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़े, गुंडई और मवाली गिरी से आम आदमी पार्टी से या विपक्ष के लोगों से लड़ाई ना लड़े। आज हम यहां इसलिए इकट्ठा हो गए हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया पर जानलेवा हमला किया है। मैं अभी मनोज सोरठिया से मिलकर आ रहा हूं और मैंने देखा कि भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने मनोजभाई का पूरा सिर फोड़ दिया है।

भाजप के लोगआम आदमी पार्टी के नेताओं को मारने के लिए, पीटने के लिए, उनका सर फोड़ने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं। यह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत और अरविंद केजरीवाल जी की गुजरात में बढ़ती लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी इतना घबरा गई है कि आज हमारे नेताओं पर हमला करना शुरू कर दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी के गुंडों से कहना चाहता हूं कि हमारे मनोजभाई के खून के एक एक कतरे का बदला गुजरात की जनता आने वाले चुनाव में लेगी। गुंडागर्दी मारपीट करना गुजरात की संस्कृति में नहीं है, गुजरात वह धरती है जहां दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले बापू ने जन्म लिया था मैं आज इस धरती से आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि भाजपा के गुजरात के गुंडे चाहे कितनी भी हिंसा कर ले हम लोग महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते पर चलकर भाजपा के काले अंग्रेजों को हराएंगे और राजनीति की गलियारों से बाहर फेकेंगे।

मुझे जैसे ही इस मामले के बारे में पता चला मैं सीधा आपका हौसला बढ़ाने यहां चला आया पर आपका हौसला और जोश देखकर पता चलता है कि क्यों भाजपा आम आदमी पार्टी से इतना घबराती है। मैं सीधे तौर पर इस मंच से सी.आर.पाटील और गुजरात के मुख्यमंत्री से यह कहना चाहता हूं कि अगर गुजरात की कानून व्यवस्था आपसे नहीं संभलती तो इस्तीफा दे दीजिए। कल चुनाव करवाइए आम आदमी पार्टी कल चुनाव के लिए तैयार है। कुछ दिन पहले गुजरात में से कई हजार करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए, आज गुजरात का पोर्ट देश का ड्रग्स एंट्री प्वाइंट बन चुका है क्योंकि सालाना ड्रग्स और नकली शराब का व्यापार गुजरात में होता है। यह गैरकानूनी शराब का कारोबार भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता चलाते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आम आदमी पार्टी जांच भी कर आएगी और जिन लोगों ने गैरकानूनी शराब का धंधा चालू किया है उन लोगों को जेल भी पहुंचाएगी।

कुछ दिन पहले आपने देखा होगा कि कैसे दिल्ली में भाजपा के लोग आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ना चाहते हैं। भाजपा के लोगों ने हजारों करोड़ों खर्च करके महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड की सरकार गिरा दी। दूसरी पार्टी के विधायक होंगे जो बिक गए होगे पर आम आदमी पार्टी के विधायक इतने कमजोर नहीं है कि तुम्हारे करोड़ों रुपए देख कर बिखर जाए। भाजपा का ऑपरेशन लोटस आम आदमी पार्टी को तोड़ने का, आम आदमी पार्टी को खरीदने का अरविंद केजरीवाल जी के सैनिकों ने ध्वस्त कर दिया। इससे यह साबित होता है कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का कोई मुकाबला कर सकता है तो वह सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी है।

‘आप’ गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, हमारे भाई पर आज हमला हुआ यह हमला कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले कई सारे हमले हुए हैं। हर जिले में जहां से इनको मौका मिल रहा है वहां पीछे से यह लोग हमला कर रहे हैं। हमे तैयार रहना होगा कि आगे भी और हमले करेंगे लेकिन इन सब का जवाब जनता देगी। इस बारे उन्होंने जो हम पर हमला किया है वो अपने अंत का आरंभ किया है। इन्होंने दो चीजों का श्रीगणेश किया है एक भारतीय जनता पार्टी के अंत का और एक आम आदमी पार्टी के उदय का।

भारतीय जनता पार्टी की गुंडागर्दी से बदला लेने का एक ही अवसर है कि इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बननी चाहिए। यह लोग मारपीट करके हमें भटकाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमारा ध्यान केजरीवाल जी की गारंटी पर है। और हमारा एक ही लक्ष्य है कि गुजरात की हर एक व्यक्ति तक केजरीवाल जी की गारंटी पहुंचे। मनोज भाई पर जो हमला हुआ है वह हमला हम सब पर हुआ है। हम कायर नहीं है जो हम हमला करेंगे हम इसका जवाब सरकार बदल कर देंगे।

इसी सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी ने कहा कि, मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि अगर हिम्मत है तो शुद्ध राजनीति करो क्योंकि गुजरात की जनता कभी भी हिंसा की राजनीति को अपनाती नहीं है। भाजपा गुंडों की पार्टी है यह आज साबित हो गया है। और गुजरात की जनता को मैं कहना चाहूंगा कि अब तक भाजपा वालों ने आपको सुशासन नहीं दिखाया है तो एक बार आम आदमी पार्टी को मौका दीजिए, हम आपको सुशासन भी दिखाएंगे और ऐसे हमले तो क्या हमले करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं ऐसी कानून व्यवस्था गुजरात में लागू करेंगे।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हमला करने के लिए गुंडों की फौज बनाई है लेकिन उन गुंडों को भी पता नहीं है कि वह लोग हम पर हमला करने आए हैं लेकिन हम उनके बच्चों के लिए भी अपना सर उतार कर रखने का जज्बा रखते हैं। भाजपा वालों को मैं यही कहना चाहूंगा कि आपको जितने हमले करने हो कर लो लेकिन 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से कोई रोक नहीं पायेगा। अभी जो घटना घटी है उस वजह से गुजरात के सभी कार्यकर्ताओं में बहुत ही ज्यादा जोश भर गया है। आम आदमी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को बहुत ज्यादा मेहनत करनी है। एक मनोज सोरठीया के सामने हमें 100-100 मनोज सोरठीया खड़े करने है।

सूरत में जिस जगह पर मनोज सोरठीया पर हमला हुआ था वहां पर एक सभा का आयोजन किया गया और उस सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि चुनाव में सिर्फ 3 महीने रह गए हैं, तो सीआर पाटील, हर्ष संघवी और भाजपा के गुंडों को जितने भी गुंडागर्दी करनी है कर ले, लेकिन उनको 3 महीने बाद पछताना पड़ेगा। 3 महीने बाद गुजरात की जनता के पीछे पड़ने वाली है। हर्ष संघवी के भेजे हुए गुंडे आज सत्ता के नशे मैं बेकाबू बनकर घूम रहे हैं। लेकिन इस लड़ाई के अंदर गुजरात की जनता हमारे साथ है।

हमने गणेश महोत्सव के मौके पर गुजरात की जनता को दिल्ली और पंजाब के काम दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी की थीम पर गणेश जी के पंडाल का आयोजन किया था। गुजरात में आज गणेश जी की स्थापना की जाए उसमें भी भाजपा के गुंडों को परेशानी हो रही हैं। क्योंकि भ्रष्ट भाजपा ईमानदार आम आदमी पार्टी से डर रही है। हम सब ने मिलकर आम आदमी पार्टी को गुजरात में इतना मजबूत बना दिया है कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता के पांव भी आज कपकपा रहे हैं और इसी वजह से वह लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। हम अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही हैं इसलिए हम भाजपा के दो पैसे के गुंडे और बूटलेगरो से डरने वाले नहीं हैं, हम लड़ते रहेंगे और आवाज उठाते रहेंगे।

इस सभा के बाद ‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, ‘आप’ गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक,’आप’ नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी और ‘आप’ प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया कपोदरा थाने पहुंचे। क्यों की अभी तक सी.आर. पाटिल के आदेश पर पुलिस ने भाजपा के गुंडों पर धारा 307 लगाई नहीं है और अभी तक उनको गिरफ्तार भी नहीं किया है। तो ‘आप’ नेताओंने पुलिस को विभाग को जल्द से जल्द कठोर कदम उठाने के लिए कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here