
2 सितंबर से अरविंद केजरीवाल जी और गुजरात की सभी टीमें गुजरात में घर-घर जाकर डोर टु डोर कैंपेन करेंगें: इसुदान गढ़वी
तपोवन, संजान :आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया ने एक अहम मुद्दे पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है, आम आदमी पार्टी का संगठन दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। आम आदमी पार्टी में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं, सभी वर्गों से, सभी क्षेत्रों से, सभी समाजों से, बहुत बड़ी संख्या में लोग अरविंद केजरीवाल जी के साथ और आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर प्रचार हो या जनसंवाद या धरना प्रदर्शन या सोशल मीडिया अभियान, ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम आदमी पार्टी का विचार हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है। और इन सभी कार्यक्रमों की वजह से आम आदमी पार्टी पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।
चाहे पुलिस कर्मियों का वर्ग हो, आंगनबाड़ी बहनें हों, होमगार्ड हों, किसान हों, महिलाएं हों, सभी लोग अरविंद केजरीवाल जी पर बहुत भरोसा कर रहे हैं और चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी को एक मौका दिया जाए। अरविंद केजरीवाल जी ने पिछले कुछ दिनों में गुजरात के लोगों को कुछ गारंटी दी है ताकि गुजरात के लोग अरविंद केजरीवाल जी को मौका दें। गारंटी शब्द का प्रयोग गुजरात और देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। अरविंद केजरीवाल जी पहले नेता हैं जो काम की गारंटी देते हैं और सार्वजनिक रूप से यह कहने का साहस रखते हैं कि अगर काम नहीं हुआ तो वे दोबारा वोट मत देना। अरविंद केजरीवाल जी ने पिछले दिनों में विभिन्न क्षेत्रवार गारंटी दी है जिसमे बिजली गारंटी, महिलाओं की गारंटी, आदिवासी समाज की गारंटी, व्यापारियों की गारंटी, युवा रोजगार गारंटी, शिक्षा और स्वास्थ्य गारंटी समेत, ये सभी गारंटी लोगों को दी है।
इन सभी गारंटी गुजरात के हर एक व्यक्ति तक, हर एक घर तक पहुंचाने के लिए एक महान अभियान शुरू करना होगा। जिसे हम ‘गारंटी रजिस्ट्रेशन कैंपेन’ के रूप में प्रचारित करने जा रहे हैं। कल का दिन बहुत ही शुभ है, हमारी वहां की परंपरा में यह माना जाता है कि कोई भी शुभ कार्य गणेश जी की पूजा से शुरू होता है, तो कार्य सफल होता है। इसलिए कल गणेश चतुर्थी के पावन दिन पर डोर टु डोर कैंपेन का आरंभ किया जाएगा,जिसमें हमारे संगठन के सभी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल जी की गारंटी घर-घर पहुंचाएंगे।
गारंटी रजिस्ट्रेशन कैंपेन में एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा। उस रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ हमारे कार्यकर्ता हर घर तक जाएंगे जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, व्यक्ति का नाम, गांव या वार्ड नंबर, व्यक्ति का मोबाइल नंबर और वह किस विधानसभा का है उसका रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म की रसीद का ऊपरी हिस्सा हमारे कर्मचारियों के पास रहेगा और जो गारंटी कार्ड निचले हिस्से में है उसे जनता को सौंप दिया जाएगा, यानी पहले चरण में यह रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को गारंटी कार्ड दिया जाएगा। सभी को अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की ओर से एक गारंटी कार्ड दिया जाएगा जिसमें रोजगार गारंटी कार्ड, महिला गारंटी कार्ड और बिजली गारंटी कार्ड शामिल होगा।
इस प्रकार एक गारंटी कार्ड देकर एक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा, इस तरह अरविंद केजरीवाल जी ने गुजरात के लिए जो विझन प्रस्तुत किया है, गुजरात की जनता को जो गारंटी दी है, वह रजिस्ट्रेशन के रूप में, सर्टिफिकेट के रूप में एवं गारंटी कार्ड के रूप में एक एक व्यक्ति तक पहुंचाने का डोर टु डोर कैंपेन कल गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर गणपति की पूजा-अर्चना करने के बाद प्रारंभ होगा। और गुजरात के लोगों को भी भरोसा है कि इस बार गुजरात में बदलाव आने वाला है। गुजरात के कोने-कोने से आवाज आ रही है कि अरविंद केजरीवाल जी को मौका देना है और गुजरात में बदलाव लाना है।
इस बार मैं गुजरात के सभी लोगों से, सभी वर्गों से, सभी व्यक्तियों से अपील करता हूं कि आइए हम सब एक समूह के रूप में एक साथ आएं और गुजरात के भीतर क्रांति लाएं, एक ईमानदार सरकार बनाएं, अरविंद केजरीवाल जी की गारंटी घर घर तक पहुंचा कर हर आदमी का समर्थन प्राप्त करें।
आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, हम सभी जानते हैं कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी आज पूरे गुजरात और देश के लिए एक उम्मीद बन रहे हैं. गुजरात के 50 लाख बेरोजगार युवाओं में से ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन आम आदमी पार्टी द्वारा किया जाएगा। गुजरात के युवाओं को एक गारंटी कार्ड दिया जाएगा जिसमें आम आदमी पार्टी गारंटी देगी की, गुजरात के हर युवा को रोजगार मिलेगा और बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा और 10 लाख सरकारी नौकरीया दी जाएगी।
आम आदमी पार्टी गुजरात के युवाओं को गारंटी कार्ड दे रही है, कोई झूठे वादे या उलझे हुए वादे नहीं। इसके लिए 2 सितंबर से अरविंद केजरीवाल जी और गुजरात की सभी टीमें गुजरात में घर-घर जाकर डोर टु डोर प्रचार करेंगी। 2 सितंबर से शुरू हो रहा यह अभियान एक महीने तक चलेगा और छोटे से लेकर सभी तरह के संगठन इस अभियान में हिस्सा लेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इस अभियान के दौरान हम गुजरात की जनता को विश्वास दिलाएंगे की अभी तक लोगों ने पहले एक पार्टी को वोट दिया और फिर दूसरी पार्टी को वोट दिया, लेकिन अभी तक लोगों को कुछ नहीं मिला है, केवल जाति के नेता मिले जो इन पार्टियों में बैठे हैं। लेकिन अगर लोग अभी आम आदमी पार्टी को वोट देते हैं तो सरकार बनने के तीन महीने बाद ही उनका लाइट बिल शून्य पर आने लगेगा। ऐसे में अरविंद केजरीवाल जी को वोट देने से गुजरात के लोगों को उनके टैक्स का पुरा मुआवजा दिया जाएगा, इसके गारंटी कार्ड इस महीने घर-घर जाकर गुजरात की जनता को दिए जाएगा। यह कोई मुफ्त सुविधा नहीं है बल्कि जनता के टैक्स के पैसे से ही लोगों की सुविधा का काम होगा और यही काम सरकार का है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमलम के लोकार्पण और खातमुहूर्त करते हैं। कमलम के निर्माण के लिए भाजपा के लोगों को पैसा मिलता है लेकिन लोगों की सुविधा के लिए अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल बनाने के लिए पैसा नहीं मिलता है। गुजरात की जनता बुद्धिमान हैं, इसलिए इस जनता को अब कोई नहीं बहेका सकता।
इस महत्वपूर्ण प्रेस कोन्फरन्स में आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया के साथ आम आदमी पार्टी के नेशनल जोंइट सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी और आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया भी मौजूद थे।




