
तपोवन,संजान:गुजरात में अर्ध-लश्कर संगठन की मांग के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल को 4 बार,गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी को 3 बार,श्री सी.आर पाटील साहब को तथा गुजरात के अन्य महानुभावो को अर्ध-लश्कर परिवार की समस्या और मांग के लीए आवेदन पत्र दिया गया था,पर साहब लोगो ने इस मुद्दे पर कोई विचार नही किया ऐसा प्रतीत हो रहा है,इसका मतलब तो यह है कि साहब लोग सिर्फ चुनाव के समय जनता को तवज्जो देते है बाकी के समय जनता की कोई वेल्यू नही रहती,सिर्फ झूठे आश्वाशन दिए जाते है,अब इससे परेशान होकर अर्ध-लश्कर संगठन ने निर्णय लिया है कि अगर 31/08/2022 तक सरकार अर्ध-लश्कर संगठन के प्रश्नो का निराकरण नही लाएगी तो खुद के मान-सम्मान के लिए अब वह खुद लड़ेंगे और अनिश्चित समय के लिए अनशन आंदोलन करने का निर्णय भी प्रदेश समिति द्वारा लिया गया है।



