आप’ की सरकार बनने के बाद पत्रकारों को सरकारी सेवाएं मुहैया कराई जाएगी, उसके बाद में पत्रकारों से ये नहीं कहूंगा की आम आदमी पार्टी के बारे में अच्छा ही छापना आप हमारी त्रुटियाँ निकलना: अरविंद केजरीवाल

0
153

ईमानदार मनीष सिसोदिया के वहाँ CBI भेज दी लेकिन आज तक पेपर फोड़ने वालो के वहाँ कभी CBI नहीं गई: अरविंद केजरीवाल*

तपोवन, संजान :आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी कल 22 अगस्त को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। अहमदाबाद में अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर गारंटी की घोषणा की थी। फिर वे हिम्मतनगर गए और वह पर टाउन हॉल कार्यक्रम में जनता से जनसंवाद किया था। फिर 23 अगस्त को अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी भावनगर में युवाओं से जनसंवाद करने पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने भावनगर में हजारों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आज महाराजा कृष्णकुमार जी की धरती पर आकर काफी अच्छा लग रहा है। वो बहुत बहादुर थे, देशभक्त थे, और उन्होंने आज़ादी के बाद सबसे पहले देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए अपनी रियासत सरदार पटेल को सौंपी थी। मुझे बहुत ख़ुशी है की आज में अपने साथ दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी को अपने साथ लेकर आया हु। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनी थी तब दिल्ली में भी स्कुल की हालत काफी ख़राब थी। मनीष सिसोदिया जी ने शानदार स्कूल बनाए और शिक्षा व्यवस्था को भी सर्वश्रेष्ठ बनाया। आप चाहे तो खुद दिल्ली में आ कर स्कुल देख सकते है और यदि नहीं आ सकते तो आप किसी को फोन करके भी पूछ सकते है। जितने भी प्राइवेट स्कूल फीस बढ़ाने में अपनी मनमानी कर रहे थे, वो भी हमने बंध करवा दिया। हमने सारी प्राइवेट स्कूलों की ऑडिट करवाई, ऑडिट में पता चला की 30-40 हजार करोड़ की एफ.डी. करवा के रखी थी, हमने वो सारी एफ.डी. तुड़वाई और हर पेरेंट्स को उनकी फीस के पैसे वापस दिलवाए, ये आज तक भारत में हमारे आलावा कोई नहीं कर  पाया। दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी की फोटो अमेरिका के सबसे बड़े अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपने फ्रंट पेज पर छापी। ये देखकर उनको गुस्सा आया और उनके आदमी को बुलाकर पूछा की मनीष सिसोदिया की फोटो क्यों छपी है? हमारी क्यों नहीं छापी? तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पैसे खिलाये है। तो वे कहने लगे की हमारी और से भी ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को पैसे दो और बोलो की हमारी तस्वीर छापे। उन्होंने बोला 1 मिलियन देंगे तुम हमारी तस्वीर छापों, लेकिन वो नहीं माने। फिर दूसरी बार उनको बोला गया की 10 गुना ज्यादा पैसे देंगे, 100 करोड़ देंगे, लेकिन फिरभी उन्होंने उनकी तस्वीर नहीं छापी और कहा कि ये तुम्हारे वाला मिडिया नहीं है जो बिक जायेगा। उनको लगता है की यहाँ हर चीज़ बिकती है लेकिन सबकुछ बिकता नहीं है, बहोत सारी चीज़े दुनिया में ईमानदारी से भी चलती है। आज जो ‘न्यूयोर्क टाइम्स’ में दिल्ली के सरकारी स्कूल और मनीष सिसोदिया जी की जो तस्वीर छपी है, इसके लिए उन्होंने हर रोज़ चप्पलें गिसी है। मनीष सिसोदिया जी रोज़ सुबह 6 बजे उठ कर सरकारी स्कूलों का दौरा करने जाते है, भारत में एक भी ऐसा शिक्षा मंत्री नहीं है जो कभी सुबह उठ कर स्कुल के दौरे पर गया हो।  मैं GISF के साथियों से सहमत हूँ, 25 साल नौकरी करने के बाद 11000 में किसका गुज़ारा चलता है। आप आम आदमी पार्टी की सरकार बना दीजिए में एक महीने के अंदर आपको आपका हक़ दिलवाया जायेगा, आपको न्याय दिलवाया जायेगा। पत्रकारों की बात भी सुनी हमने की, पत्रकारों को चर्चा के लिए भी नहीं बुलाया जाता। क्योंकि 27 साल सत्ता में रहने के बाद इनको अहंकार हो गया है। में पत्रकार मित्रो से कहना चाहता हु की आपकी सारी सरकारी सेवाएं जो बंद कर दी गई है उसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद फिरसे लागू किया जाएगा, और दूसरी भी सारी सेवाएं जिसकी जरूरत होगी वो लागू की जाएगी और उसके बाद में पत्रकारों से ये नहीं कहूंगा की आम आदमी पार्टी के बारे में अच्छा ही छापना आप हमारी त्रुटियाँ निकलना। 2018 में तलाटी का पेपर हुआ, 1800 पोस्ट थी 32 लाख लोगों ने अप्लाई किया था। आज तक उन्होंने पेपर कराया ही नहीं। 2022 में दोबारा एप्लीकेशन फॉर्म भराए लेकिन अभी तक पेपर नहीं कराया। जो सरकार पांच साल में पेपर नहीं करा सकती वो सरकार, पूरी सरकार कैसे चलाएगी? आज में आपको आश्वासन देता हु, दिसंबर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और फरवरी में तलाटी का पेपर होगा। फरवरी में पेपर होगा, अप्रैल में नतीजे आएंगे और अप्रैल में ही लोगों की पोस्टिंग कर दी जाएगी। सब लोग एक बात से काफी दुखी है कि पेपर बहुत फूटते है। पुरे देश में दिवाली पर जितने पटाके नहीं फूटते उतने गुजरात में पेपर फूटते है। मैंने लिस्ट पढ़ी 2014 में चीफ़ ऑफिसर का पेपर फूटा, 2015 में तलाटी का पेपर फूटा, 2016 में जिल्ला पंचायत का पेपर फूटा, 2017 में बारवीं का बायोलॉजी का पेपर फूटा, 2017 में GTU का सिविल इंजीनियरिंग का पेपर फूटा, 2018 में TAT का पेपर फूटा, 2018 में मुख्य सेवी का पेपर फूटा, 2018 में नायब चिटनीश का पेपर फूटा, 2018 में लोकरक्षक का पेपर फूटा, 2018 में बिनसचिवालय क्लर्क का पेपर फूटा, 2018 में बी.एड. का पेपर फूटा, 2021 में हेड क्लर्क का पेपर फूटा, 2021 में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी इकोनॉमिक्स का का पेपर फूटा, 2022 में वनरक्षक का पेपर फूटा, 2022 में PGVCL जूनियर असिस्टेंट का पेपर फूटा, 2022 में सातवीं क्लास का पेपर फूटा, 2022 में साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी का पेपर फूटा, 2022 में दसवीं का हिंदी का पेपर फूटा, इनको शर्म नहीं आती? इनसे पेपर नहीं होते ये सरकार क्या चलाएंगे? आज तक पेपर फूटने की वजह से कोई जेल नहीं गया है, लेकिन अब जेल जायेगा। ईमानदार मनीष सिसोदिया के वहाँ CBI भेज दी लेकिन आज तक पेपर फोड़ने वालो के वहाँ कभी CBI नहीं गई। क्यूंकि वो सारे इन्ही के लोग है जो पेपर फोड़ते है। हमारी सरकार बनेगी हम कानून लेकर आएंगे, पेपर फोड़ने वालो को कम से कम 10 साल की जेल होगी। 2015 के बाद जितने भी पेपर फूटे वो सारे केस खोले जाएंगे। कुछ पार्टी के नेता कहते है की सरकारी नौकरी पार्टी के लोगो को ही मिलेगी। सरकारी नौकरी पार्टी के लोगो की नहीं है, गुजरात के बच्चों की है। उस पर गुजरात के युवाओं का अधिकार है, सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी और सबको नौकरी मिलेगी। 

आज में आपको पूरा भर्ती कैलेंडर बताता हूँ, दिसंबर में  आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी,  फिर फरवरी में तलाटी का पेपर होगा। अप्रैल महीने में उसके नतीजे आ जाएंगे और भर्तियां कर दी जाएगी। मई  महीने में TET 1, TET 2 और TAT की परीक्षा होगी  और जुलाई महीने में उसके नतीजे आ जाएंगे।  जुलाई के महीने में जितने भी शिक्षक और बाकी सरकारी कर्मचारी हैं उनसे पूछा जाएगा कि आपको कौन से जिले में अपनी पोस्टिंग करवानी है, इस तरह से कर्मचारियों को उनके मनपसंद जिले में जाने का मौका मिलेगा। फिर अगस्त के महीने में टीचरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, और अक्टूबर तक सारे नए टीचरों की पोस्टिंग कर दी जाएगी।  नवंबर के महीने में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और दिसंबर के महीने में उनकी पोस्टिंग कर दी जाएगी। यह हमारा भर्ती कैलेंडर है, यह हमारी गारंटी  है।  जैसा मनीष जी ने कहा कि दिल्ली में हमने 1200000 लोगों को नौकरी दिलवाई। उसके लिए हमने वेब पोर्टल खोला,  जॉब फेयर लगाएं  और दिल्ली के युवाओं को नौकरी देने के लिए हमने बहुत काम किया। यह सब हम कर पाए क्योंकि हमारी नीयत साफ है। तो मैं गुजरात के युवाओं को भी कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनने के बाद अगले 5 साल के अंदर हम  गुजरात के सभी युवाओं को रोजगार देने की पूरी कोशिश करेंगे जब तक उनको रोजगार नहीं मिलता तब तक हर महीने ₹3000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 

किसी ने मुझसे पूछा कि इतना पैसा कहां से आएगा?  तो मैंने उनको भ्रष्टाचार के दो आर्टिकल दिखाएं और कहां की अगर यह दो भ्रष्टाचार बंद हो गए तो बेरोजगारी भत्ते का सारा पैसा आ जाएगा। पैसो की कोई कमी नहीं है लेकिन इन लोगों ने बस लूट मचा रखी है।  तो किसी को पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है। गुजरात में 1000000 सरकारी नौकरियां देंगे  और इसके लिए हमने अभी से पूरी प्लानिंग कर रखी है, हम कोई हवा में बात नहीं करते। 1000000 सरकारी नौकरियां कहां से आएगी उसका पूरा वीडियो युवराज सिंह जाडेजा ने बना कर रखा है जिसमें उन्होंने बताया कि  यह नौकरियां कहां से आएगी।  इसके अलावा पेपर लीक के खिलाफ सख्त से सख्त कानून लाया जाएगा। जितनी भी भर्ती होती है हर एक में एक वेटिंग लिस्ट निकाली जाएंगी,  ताकि जितने भी लोग नौकरी ना ज्वाइन करें तो दूसरों को ऊपर जाने का मौका मिले और यह वेटिंग लिस्ट 1 साल के लिए रहेगी।  पहले बड़े पदों पर वैकेंसी निकाली जाएंगी फिर छोटे पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी।  मैंने सुना है कि यहां पर  3200000 में युवा एक परीक्षा देने के लिए जाते हैं,  तो इन युवाओं का बस  मैं आना जाना उस दिन मुफ्त कर दिया जाएगा। मुझे एक बच्चे ने बताया कि सरकार बनने के बाद यहां पर 4 साल तक कोई भर्ती ही नहीं होती थी,  फिर पांचवे साल में एकदम से भर्तियां निकाली जाती और काफी सारे बच्चे बिना नौकरी के ही रह जाते हैं और फिर वापस चुनाव के बाद 4 साल बच्चे ऐसे ही लटके रहते हैं। अभी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है और सरकार बनते ही हमने नौकरियां निकालना शुरू कर दिया है। वहां पर 26000 युवाओं को नौकरी देने वाले हैं, 36,000 युवाओं की नौकरी पक्की करने वाले हैं।  तो उसी तरह से गुजरात में भी जैसे ही हमारी सरकार बनेगी पहले साल से ही हम भर्ती कैलेंडर के हिसाब से भर्ती करना शुरू कर देंगे।  एक और अहम वादा यह है कि गुजरात में जितने भी प्राइवेट नौकरियां निकलती हैं, उसमें से 80% नौकरियां गुजरातियों को दी जाए इसके लिए रिजर्वेशन का कानून लाया जाएगा।मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं लेकिन मैं आज गुजरात के बच्चों आमने सामने बैठ कर बात कर रहा हूं लेकिन क्या गुजरात के मुख्यमंत्री ने ऐसे गुजरात के युवाओं से कभी बात की?  मैं गुजरात के मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहता हूं कि अभी सिर्फ 3 महीने रह गए हैं तो आप एक बार गुजरात के युवाओं के साथ अपने बच्चों के साथ आमने सामने बैठ कर बात कर लीजिए।  और इन  भाजपा के लोगों ने मीडिया वालों को खूब डरा रखा है।  इनको कहा गया है कि किसी भी डिबेट में आम आदमी पार्टी वालों को नहीं बुलाना,  अखबार वालों को कहा गया है कि आपको आम आदमी पार्टी की कोई खबर नहीं छापनी।  तो मैं रात के युवाओं को कहना चाहता हूं कि आप लोग अपने अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके इस चुनाव को लड़ने में आम आदमी पार्टी की मदद कीजिए।  फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम जैसे  सभी सोशल मीडिया  पर अब वोट करो कि इस बार आम आदमी पार्टी को वोट डालो।  जैसे हमने दिल्ली बदली और अब पंजाब बदल रहे हैं वैसे ही  हम आप सब के साथ मिलकर गुजरान को भी बदलेंगे।  हम सब साथ में मिलकर नया गुजरात बनाएंगे। 27 साल के शासन से तंग आ गया है तो हर कोई यहां बदलाव मांग रहा है और हम सब साथ मिलकर नया और बेहतर गुजरात बनाएंगे। भावनगर में जनसंवाद कार्यक्रम में युवाओं से बात करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने कहा कि,  जब मैं पिछली बार गुजरात के सरकारी स्कूल देखने के लिए आया था तब मैंने  सरकारी स्कूलों के इतने बुरे हाल देखें जैसे लगता हो कि वह किसी बंद कबाड़ खाना हो,  जहां मकड़ी के जाले लगे हुए हैं,  दीवारे टूटी हुई है और नीचे फर्श पर बैठकर बच्चे पढ़ रहे हैं ऐसी बहुत बुरी हालत मैंने स्कूलों की देखी।  लेकिन किसी ने मुझे बताया कि मनीष जी यह तो स्कूलों की हालत है गुजरात में तो सरकारी कॉलेजों की भी ऐसी ही हालत है। लोगों ने मुझे बताया कि यहां का आयुर्वेद कॉलेज आपने देखे हुए सरकारी स्कुल से भी गया गुजरा है।  मैंने अभी तक गुजरात के कोई सरकारी कॉलेज नहीं देखें।  लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि गुजरात की जनता ने सरकारी  कॉलेजों की हालत जरूर देखी होगी। 

यह बदहाल शिक्षा व्यवस्था  की तस्वीर हमें बदलनी है।  दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी के  नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो सबसे बड़ा काम किया है वह यह है कि, अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के नौजवानों को रोजगार देने का काम सबसे बेहतर तरीके से किया है।  आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है।  लोग पढ़ लिख कर बैठे हैं लेकिन नौकरियां नहीं है।  और जहां पर नौकरियां है वहां पर लोग युवाओं को नौकरी पर लगाने के लिए तैयार नहीं है।  इस मंच से जब भी कोई वक्ता पेपर लिख कर बात करता तब उसके सामने आप युवाओं का जो रिस्पांस मिलता था उससे पता चलता है कि पेपर लीक को लेकर युवाओं में कितना गुस्सा भरा पड़ा है। युवाओं का यह गुस्सा दिखाता है कि नौकरियां तो है गुजरात में लेकिन उसको देने वाले नहीं हैं, नौकरियों की कमी नहीं है। यह हाल दिल्ली का भी था, दिल्ली में भी ढेरों वैकेंसी आ पड़ी हुई थी। मैंने जब सरकारी अफसरों से पूछा कि दिल्ली में पड़ी हुई सारी वैकेंसी को भरने में कितना टाइम लगेगा तब उन्होंने बताया कि जिस सरकारी स्पीड से भर्तियां  होती आई है अगर उसकी स्पीड में हुई तो 35 साल लगेंगे। फिर अरविंद केजरीवाल जी ने कमान संभाली और तेजी से भर्तियां निकाली। गुजरात की तरह दिल्ली में भी बार-बार पेपर लीक होते थे,  जब हम शपथ ले रहे थे,  उस दिन भी एक पेपर लिक हुआ था लेकिन वह आखिरी पेपर लीक था। अरविंद जी ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई जिससे पेपर लीक को पूरी तरीके से रोक दिया गया।  और उस आखिरी पेपर लीक के लिए भी हमने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और सुप्रीम कोर्ट ने भी हमारे सख्त कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने  सही कदम उठाए हैं। हमारी नियत साफ थी इसलिए हमने वहां पर पेपर लीक का सारा रैकेट खत्म कर दिया। और अब तक अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में 200000 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी है। और साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा नौकरियां दी जा चुकी है।  वैसे प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां निकलती रहती है लेकिन यह दस लाख नौकरियां आम आदमी पार्टी की सरकार की पहल की वजह से पैदा हुई थी।  इस पहल के तहत आम आदमी पार्टी सरकार ने एक वेब पोर्टल बनाया जहां पर नौकरी  देने वाला और नौकरी लेने वाला एक ही जगह पर मिलते थे।  ऐसी व्यवस्था की वजह से आज दिल्ली में नौकरियां ही नौकरियां है।दिल्ली के नौजवानों को खूब नौकरियां मिल रही है।  और दूसरी तरफ गुजरात में नौजवानों को नौकरियों की जरूरत है और गुजरात में नौकरियां हैं लेकिन सरकारी नौकरी देने वाले लोग उस नौकरियों पर कुंडली मारकर बैठे हुए हैं, रैकेट चला रहे है।  मैं गुजरात के नौजवानों से कहना चाहूंगा कि जितनी मेहनत नौकरी पाने के लिए करते हैं उतनी ही मेहनत वैसे लोगों को सत्ता में बिठाने के लिए कीजिए।  गुजरात में ऐसे लोगों को सत्ता पर बिठाना जरूरी है जो पेपर लीक और इसके रैकेट को रोके और तुरंत वैकेंसी निकालें और भर्तियां चालू करें। जब मैं अप्रैल महीने में आया था  और उस वक्त मैंने  आप लोगों के अंदर जो जोश देखा था,  उस से 100 गुना ज्यादा जोश आज देखने को मिल रहा है।  और शायद आपके इसी जोश की वजह से मुझ पर CBI  का शिकंजा कसा जा रहा है।  आपके जोश को रोकने के लिए दिल्ली में बैठी  केंद्र सरकार  मुझ  पर शिकंजा कस रही है। मैं  दिल्ली से यहां आप लोगों को यही  कहने आया हूं कि, आप लोग मेरी परवाह ना करें,   मेरी गर्दन की चिंता ना करो मेरी गर्दन इमानदारी की गर्दन है। मेरी गर्दन सीबीआई के शिकंजे में नहीं फंसने वाली है यह मेरी जिम्मेदारी है और आप अपने जोश को बनाए रखो ये आपकी जिम्मेदारी है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी सहित आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाबसिंह यादव, आम आदमी पार्टी नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी, आम आदमी पार्टी नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी इंद्रनील राजगुरु, प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया, प्रदेश युवा प्रमुख प्रवीण राम, युवा एवं विद्यार्थी नेता युवराजसिंह जाड़ेजा, ‘सम्राट’ सामत गढ़वी भी उपस्थित रहे थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here