
तपोवन, संजान : सिलवासा समाहर्ता श्रीमती भानुप्रभा ( आई ए एस) जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद मीणा जी (आई पि एस) की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में जागरूकता लाने के लिए दादरा नगर हवेली के चुने हुए प्रतिनिधि , जिला पंचायत मेंबर्स, सिलवासा नगर पालिका के प्रेजिडेंट एवं मेंबर्स के साथ एक मीटिंग बुलाई गयी ।
अग्निपथ योजना भारतीय सेना के तीनों अंगों थलसेना, वायुसेना और नौसेना में क्रमश: जवान, एयरमैन और नाविक के पदों पर भर्ती के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा लाई गई एक नई योजना है।
दादरा एवं नगर हवेली के युवान जिनकी आयु १७.५ साल से २३ साल तक हे वे अग्निपथ योजना का लाभ पाने के लिए अपने आवेदन दे सकते है। अग्निपथ योजना को सफल बनाने एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवान इस योजना का लाभ ले सके इसलिए जिला प्रशासन द्वारा दादरा एवं नगर हवेली के हर एक पंचायत में २५ एवं २९, अगस्त २०२२ को और नगर पालिका के हर एक वार्ड में २६ एवं २८ अगस्त, २०२२ को स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे।



