
तपोवन,संजान : चणोद में रविवार को डॉ रितेश शर्मा और डॉ वैनिला शर्मा द्वारा शुरू समर्थ मैटरनिटी और जनरल हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। यह अस्पताल चणोद ग्राम पंचायत के पास माइल स्टोन में शुरू किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ रितेश शर्मा करीब 14 साल से क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनकी गिनती अनुभवी और काबिल डॉक्टर के तौर पर होती है। अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में डॉक्टर, डॉ शर्मा के मित्रों, परिजनों व शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामना दी। अस्पताल में उपचार की सभी आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं। डॉ रितेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में गायनेक, सोनोग्राफी, जनरल सर्जरी सहित 24 घंटे पैथोलॉजी एवं मेडिकल सर्विस उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास वाजिब दर पर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देना है। उन्होंने अस्पताल शुरू होने पर शुभकामना देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और विश्वास व्यक्त किया कि हमेशा की तरह लोगों का सहयोग मिलेगा। डॉ रितेश शर्मा एमएस गायनेक हैं। वापी में लंबे समय से कई अस्पतालों में उनकी उपचार का लाभ लोगों को मिलता रहा है। चणोद में उनके समर्थ मैटरनिटी और जनरल हॉस्पिटल के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।



