Home गुजरात सीबीआई है, ईडी है, इनकम टैक्स है, पैसा है और हमारे साथ...

सीबीआई है, ईडी है, इनकम टैक्स है, पैसा है और हमारे साथ भगवान है और भगवान जनता के दिल में बसते हैं: अरविंद केजरीवाल

0
175

तपोवन, संजान :27 साल के बाद अब गुजरात बदलाव मांग रहा है क्योंकि अब गुजरात के पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक ईमानदार विकल्प मौजूद है मौजूद है। यह एक धर्म युद्ध है, जैसे महाभारत में दुर्योधन के पास श्री कृष्ण की पूरी सेना थी और अर्जुन के पास केवल भगवान श्री कृष्ण वैसे ही इन लोगों के पास पूरी सेना है। इनके पास ताकत है इनके पास सीबीके आई है, ईडी है, इनकम टैक्स है, पैसा है और हमारे साथ भगवान है। और अंत में जीत सच्चाई की होगी, भगवान की होगी। और भगवान जनता के दिल में बसते हैं, जनता जनार्दन होती है और जनता भगवान का रूप होती है। जनता हमारे साथ है। दिल्ली में हमने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में जो काम किया है, वो आज तक आज़ादी के 75 साल में किसीने नहीं किया। जब मैंने गुजरात के लोगों से पूछा सरकारी अस्पताल में कौन जाता है, तो सबने बताया कि कोई नहीं जाता। और दिल्ली में आज कल अमीर लोग भी सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने आते है। आप दिल्ली में फोन करके पूछना यदि कोई भी ऐसा कहे कि दिल्ली में ‘आप’ की सरकार ने अच्छा काम नहीं किया है तो आप हमें वोट मत देना। दिल्ली में अमीर लोग भी मोहल्ला क्लिनिक में इलाज करवाने जाते है, और अमीर भी अपने बच्चो को सरकारी स्कूलों में पढ़ने भेजते है। दिल्ली का सबसे शानदार माना जाने वाला प्राइवेट स्कुल सेंट कोलंबस से भी बच्चे अपना नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने आए है। गुजरात में भी ऐसी ही शानदार सरकारी स्कूल बनाई जाएगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर झूठा केस बनाकर २ महीने से उन्हें जेल में डाला हुआ है। यदि सत्येंद्र जैन भी जरा से भी बईमान होते है तो में खुद उन्हें सजा दिलवाता, हम जरा सा भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने पहले हमारे स्वास्थ्य मंत्री को अंदर कर दिया, और अब वे हमारे शिक्षा मंत्री को भी जेल भिजवाना चाहते है, क्योंकि वे नहीं चाहते की दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य पर जो अच्छा काम हो रहा है वो बंद हो जाए। केंद्र सरकार को बुलाना चाहिए था मनीष सिसोदिया जी को की भले ही आप दूसरी पार्टी से हो, पर आपने इतना अच्छा काम किया है शिक्षा क्षेत्र में तो आप केंद्र को भी सुझाव दीजिए ताकि पूरे देश में अच्छी शिक्षा व्यवस्था लागू की जा सके। दिल्ली में जब हमारी सरकार नहीं बनी थी तब काफी पावर कट होते थे। जैसे ही दिल्ली में हमारी सरकार बनी हमने 24 घंटे पावर कट किए बिना 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना चालू किया। पंजाब में भी 1 सितंबर से लोगों के जीरो बिल आएंगे। 27 सालो में उन्होंने नहीं किया, पर हम करके दिखाएंगे, मेरी पहली गारंटी है कि सरकार बनते ही 3 महीने के अंदर गुजरात में लोगों के बिल ज़ीरो आएंगे। आज देश में सबसे ज्यादा समस्या रोजगार की है। दिल्ली में पिछले 5 साल की अंदर हमने 12 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया है। क्यूंकि ये सिर्फ हमको आता है, उन्हें नहीं आता। इसलिए गुजरात में हमने गारंटी दी है कि गुजरात के हर बेरोजगार युवा को रोज़गार देंगे, और जब तक रोज़गार नहीं मिलता तब तक हर बेरोज़गार को 3000 रुपये का बेरोज़गारी भत्ता देंगे। 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे। गुजरात में जो पेपर फूटते है, उसके लिए कानून लेके आएंगे। पेपर फोड़ने वालो को जिंदगीभर जेल में रखेंगे। जो सरकार एक पेपर नहीं चला सकती वो सरकार क्या चलाएंगे।पिछले सात साल में दिल्ली में आज तक एक भी पेपर नहीं फूटा। 18 साल के ऊपर के उम्र वाली हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपये सन्मान राशि देंगे। जिससे महिलाओं को काफी मदद मिल जाएगी। किसी बेटी का यदि कॉलेज में एडमिशन हो गया है पर वो पैसे की वजह से कॉलेज नहीं जा पाती थी तो वो इस 1000 रुपये का इस्तेमाल कर सकती है। कोई महिला महंगाई के माहौल में अपने बच्चो को कुछ अच्छा खिला सकती है। और कोई बुजुर्ग महिला कभी अपनी बेटी को पैसे देना चाहे तो उसे अपने पति से मांगने नहीं पड़ेंगे वो इन 1000 रूपये का इस्तेमाल कर सकती है। में पैसे लूट नहीं रहा, में पैसे स्विस बैंक में नहीं ले जा रहा, में जनता का पैसा जनता को लौटा रहा हु। इतनी महंगाई है, अगर हम जनता को थोड़ी राहत देते है तो क्या गलत करते है। आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की जवाबदारी हमारी है। आप हमें वोट देंगे तो हम आपके बच्चो को अच्छी शिक्षा देंगे, यदि आप उन्हें वोट देंगे तो वो आपके बच्चो को जहरीली शराब पिलायेंगे। दिल्ली में हमने पहले शानदार सरकारी अस्पतालों को बनाया, हमने बड़े मोहल्ला क्लीनिक बनाए और फिर दिल्ली के 2 करोड़ लोगों से कहा कि दिल्ली के हर व्यक्ति के लिए चाहे वह अमीर हो या गरीब, किसी भी जाति, किसी भी धर्म, पुरुष, महिला या बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधा नि: शुल्क। सभी दवाएं, सभी उपचार, स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं मुफ्त की गईं। वहाँ BPL कार्ड के बारे में कोई कुछ नहीं पूछता, आप दिल्ली से हो भी की नहीं ये भी कोई नहीं पूछता, चाहे कितनी भी बड़ी बीमारी क्यों न हुई हो, ऑपरेशन का खर्चा 40 लाख भी क्यों न हो, सारा इलाज मुफ्त। हम गुजरात के लोगों के लिए स्वास्थ्य की पहली गारंटी लाए है, कि हम गुजरात के हर नागरिक को सारे इलाज की सुविधा मुफ्त में देंगे। फ्री का मतलब ये नहीं है की सरकारी अस्पताल अच्छे नहीं होंगे, सरकारी अस्पताल अच्छे भी होंगे और सारी सुविधाएं मुफ्त होंगी। दुसरी गारंटी यह है कि सभी दवाएं, सभी टेस्ट, सभी उपचार, सभी ऑपरेशन अमीर और गरीब दोनों के लिए मुफ्त होंगे। अमीर लोग निजी अस्पतालों में जाना चाहते हैं वह उनकी मर्जी है, लेकिन यहां किसी को BPL कार्ड दिखाने के लिए नहीं कहा जाएगा। जो भी सरकारी अस्पतालों में जाएगा उसे मुफ्त इलाज मिलेगा। तीसरी गारंटी यह है कि जिस तरह दिल्ली में बेहतरीन मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं, उसी तरह गुजरात के हर गांव और शहर के हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। ताकि आप आराम से छोटी-बड़ी बीमारियों के लिए मोहल्ला क्लीनिक जाकर अपना इलाज करवा सकें। चौथी गारंटी यह है कि जितने सरकारी अस्पताल हैं, उन्हें निजी अस्पतालों से बेहतर बनाया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा, सेंट्रल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए जाएंगे। ऐसा नहीं होगा कि इलाज मुफ्त होगा तो सही और अच्छा नहीं होगा, इलाज मुफ्त और बढ़िया होगा।पांचवीं गारंटी दिल्ली में हमने एक योजना लागू की है कि अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाता है, चाहे उसका इलाज सरकारी अस्पताल में हो या प्राइवेट अस्पताल में, उसके इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है। इस योजना के तहत अब तक हमने पिछले 3 वर्षों में 13000 लोगों की जान बचाई है। यह योजना गुजरात में भी लागू की जाएगी। गुजरात में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद अगर किसी का एक्सीडेंट होता है तो इलाज का पूरा खर्च गुजरात सरकार उठाएगी चाहे उसका इलाज सरकारी अस्पताल में हो या निजी अस्पताल में। मेरा तो नारा है कि, तुम मुझे वोट दो में तुम्हारे बच्चों का भविष्य बना दूंगा। तुम मुझे वोट दो में तुम्हे मुफ्त बिजली दूंगा। तुम मुझे वोट दो में तुम्हारा इलाज मुफ्त कराऊंगा। तुम मुझे वोट दो में महिलाओं को सम्मान राशि दिलाऊंगा। पिछली बार जब में गुजरात आया था तो मैंने पुलिसकर्मियों की और से ग्रेड-पे की मांग रखी थी। उस वक्त पुलिसकर्मियों ने मेरा डीपी और स्टेटस लगाकर मांग की थी, जिससे गुजरात सरकार काफी डर गई थी, इसलिए गृहमंत्री ने दूसरे ही दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर पुलिसकर्मियों की मांग पर ऐलान किया। उन्होंने ग्रेड-पे तो नहीं दिया बस बात को दबाने के लिए भत्ता बढ़ा दिया। मेरा पुलिसकर्मियों से निवेदन है की इनसे भत्ता ले लो, प्रचार आम आदमी पार्टी का करो, जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो ग्रेड-पे हमसे ले लेना।राज्य परिवहन के कर्मचारी बहुत दुखी हैं, वे मुझसे मिलने आए और कहा कि वेतन बहुत कम है। मैं घोषणा करता हूं कि हमारी सरकार बनने के एक महीने बाद उनकी सभी मांगें पूरी की जाएगी। मैं हर राज्य परिवहन कर्मचारी से अनुरोध करता हूं कि आप हमारे बारे में हर बस यात्री को बताएं, उन्हें इस बार झाड़ू को वोट देने के लिए कहें, अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो आपकी सभी मांगें एक महीने के भीतर पूरी हो जाएंगी। मैं सभी होमगार्ड कर्मियों से कहना चाहूंगा कि हमारी सरकार बनते ही आपकी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आप पेड़ पौधे लगाकर आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते हैं और सरकार बनते ही आपकी सभी मांगे मान ली जाएंगी। दिल्ली में भी उनकी सारी समस्याएं दूर की थी, गुजरात में भी करेंगे। जनता का सवाल रहता है की सरकार बनने के 4 साल तक कोई भर्ती नहीं करता। और चुनाव के आगे आखिरी साल में दिखावे के लिए भर्ती की जाती है। आम आदमी पार्टी की सरकार होगी तो ऐसा नहीं होगा, अभी पंजाब में सरकार बने कुछ ही महीने हुए है और भर्ती करना शुरू भी हो गया है, हम चार साल इंतज़ार नहीं करते। सरकारी शिक्षकों को सम्मान दिया जायेगा, सरकारी स्केल पर वेतन दिया जायेगा और काफी बड़े स्तर पर शनदार सरकारी स्कूले खोली जाएगी। लोग पूछते है की दिल्ली में सारी सुख सुविधाएं मुफ्त में कैसे उपलब्ध करायी जाती है? इसके लिए हमने सबसे पहले भ्र्ष्टाचार ख़तम कर दिया। भ्रष्टाचार खत्म करके हमने खूब पैसे बचाए है। गुजरात में भी पैसो की कमी नहीं है, नियत की कमी है। गुजरात में सरकारी दफ्तरों में काम करवाने जाओ तो पैसे मांगते है, पर दिल्ली में ऐसा नहीं है। दिल्ली में आपको दफ्तर तक जाने की जरुरत ही नहीं है। हमने एक नंबर जारी किया है, 1076 इस पर फोन लगाने से सरकारी कर्मचारी आपके समय पर आपका काम करने आपके घर आएंगे। ऐसी सुविधा पूरी दुनिया में कहीं नहीं है, अमेरिका में भी नहीं है दिल्ली में है। ये सब गुजरात में भी मुमकिन है, इसके लिए आपको आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी होंगी। टाउन हॉल कार्यक्रम में हिम्मतनगर की जनता को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया जी ने कहा कि, आज हिम्मतनगर के इस हॉल में इतनी भारी मात्रा में लोग आए हैं इससे साफ पता चलता है कि आम आदमी पार्टी को गुजरात की जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। जब मैं और अरविंद केजरीवाल की 2015 के चुनाव में ऐसे ही कार्यक्रम करने के लिए जाते थे तब इसी तरीके से दिल्ली में भी लोगों का बहुत ही प्यार और समर्थन हमें हर जगह मिल रहा था, और इसी तरह से गर्मजोशी से हर जगह हमारा स्वागत किया जाता था। पंजाब में भी मुझे लोगों के अंदर वैसा ही जोश देखने को मिलता था और आज यहां पर साबरकांठा में लोगों के अंदर उसी तरह का जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। आज गुजरात में बात सिर्फ आम आदमी पार्टी या अरविंद केजरीवाल की नहीं है बात है की गुजरात का हर एक इंसान चाहता है कि गुजरात में भी उनके बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था हो, शानदार सरकारी स्कूल हो और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और मनचाही फ़ीस पर लगाम लगे। आज गुजरात का हर आदमी चाहता है इसलिए हम कहते हैं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है। 7 साल पहले दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी को और आम आदमी पार्टी को एक मौका दिया। तब से लेकर आज तक कोई भी मौसम हो, कितनी भी बारिश हो, कितनी ही सर्दी हो लेकिन अगर कोई स्कूल खुला है तो मैं सुबह 7:00 बजे दिल्ली की किसी ना किसी सरकारी स्कूल में पहुंच जाता हूं। मैं हर रोज 1-2 स्कूलों में घूमने के बाद ही कोई काम शुरू करता हूं। इतनी मेहनत की इस वजह से आज दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों के 400000 से ज्यादा बच्चे आज सरकारी स्कूल में एडमिशन लेकर पढ़ रहे हैं। कभी किसी गरीब इंसान ने सोचा नहीं था कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला उसका बच्चा इतनी शानदार शिक्षा प्राप्त करके डॉक्टर इंजीनियर बन पाएगा। आज दिल्ली में मजदूरी करने वाले, रिक्शा चलाने वाले, सिक्योरिटी गार्ड, सब्जी बेचने वाले जैसे लोगों के बच्चे बड़ी-बड़ी डिग्रियां प्राप्त कर रहे हैं,डॉक्टर इंजीनियर बन रहे हैं, IIT और ऐइम्स में पढ़ रहे है। दिल्ली में जिन सरकारी स्कूलों के परिणाम 80% आते थे और बच्चों के नंबर 40-50 % आते थे अब उन्हीं सरकारी स्कूलों में बच्चे 90-95% लेकर आते हैं और स्कूल के 99% से ज्यादा रिजल्ट आ रहे हैं। कल पंजाब के शिक्षा मंत्री हमें मिलने के लिए आए थे तो हमको यह जानकर खुशी हुई कि वह भी हमारी तरह पंजाब में शानदार शिक्षा व्यवस्था को लागू करने में जी-जान से लगे हुए हैं। वह भी हर रोज सुबह सुबह सरकारी स्कूलों में जाते हैं और पूरी कोशिश करते हैं कि जल्द से जल्द सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार आए। उन्हें बताया कि, जब तक वह पंजाब की सारी स्कूलों में घूम नहीं लेते और सभी विद्यार्थी और शिक्षकों से मिल नहीं लेते तब तक वह नहीं मानेंगे कि वह शिक्षा मंत्री है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले 1 साल में पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही जल्द अच्छे परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। गुजरात में 27 साल से भाजपा की सरकार है और जब गोपाल भाई और इसुदान भाई ने मुझे आग्रह किया कि गुजरात के सरकारी स्कूल देखने के लिए आप पधारिए, तब मुझे लगा कि 27 साल से भाजपा का शासन है तो जरूर वहां पर काफी शानदार सरकारी स्कूल होंगी। लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है, तो मैं गुजरात की सरकारी स्कूल देखने के लिए आया। मैंने शिक्षा मंत्री के विधानसभा में जाकर शहर के 2 सरकारी स्कूल देखें और मुझे ऐसा लगा कि 6 महीने से बंद किसी कबाड़ खाने में स्कूल शुरु कर दी है। वहां हर तरफ मकड़ी के जाले लगे हुए हैं, दीवारें गंदी और खराब थी और तो और बच्चे नीचे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। वहां टीचर से मिलकर मुझे पता चला कि उन्हें महीनों के हिसाब से कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया है और एक शिक्षक को 5-5 क्लास के बच्चे सौंपे गए थे। यह गुजरात के बच्चों और भविष्य के साथ गद्दारी है। आज इसी चीज को बदलने हम सब को कहते हैं कि आइए साथ में मिलकर गुजरात की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएं, के बच्चों का भविष्य बनाएं और गुजरात में देश की सबसे शानदार स्कूल बनाएं। आज दिल्ली में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर वाले स्कूल है, शानदार AC वाले कमरों की स्कूल है, फुटबॉल ग्राउंड वाले स्कूल हैं, स्विमिंग पूल वाले स्कूल है, हाई क्लास लैबोरेट्री और लाइब्रेरी वाले स्कूल है। तुम्हें गुजरात के लोगों को भी यह गारंटी देता हूं कि 27 साल या 5 साल में नहीं लेकिन अगले दो साल के अंदर गुजरात के एक एक स्कूल को हम दिल्ली की तरह शानदार बना देंगे। सिर्फ अच्छी बिल्डिंग बनाने से काम नहीं होगा हम गुजरात के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तरह और दिल्ली की सरकारी स्कूलों की तरह शानदार शिक्षा देंगे। दिल्ली में हमने शिक्षकों को नहीं बदला, दिल्ली के शिक्षक पहले से ही शानदार थे लेकिन फिर भी हमने उनको बेहतर से बेहतर बनाने के लिए ट्रेनिंग दिलवाई काफी सारे शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग दिलवाई उसी तरीके से हम गुजरात के शानदार शिक्षकों को भी विश्व कक्षा की ट्रेनिंग दिलवा कर यह सुनिश्चित करेंगे कि गुजरात के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। दिल्ली के प्रिंसिपल लोगों की ट्रेनिंग आईआईएम अहमदाबाद में कराई है तो गुजरात की सरकार गुजरात के शिक्षकों प्रिंसिपल की ट्रेनिंग आईआईएम अहमदाबाद में क्यों नहीं करवाते? हकीकत यह है कि गुजरात सरकार की नियत ही नहीं है और शिक्षकों की प्रायोरिटी में ही नहीं है। गुजरात में सरकारी स्कूलों में टीचर की काफी कमी है। लेकिन हम गुजरात में शिक्षकों की कमी को पूरा करेंगे। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए बड़ी मात्रा में भर्ती निकाली जाएंगी। अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में 19000 शिक्षकों की भर्ती की है। मैं गुजरात की जनता को कहना चाहता हूं कि आप आम आदमी पार्टी की सरकार बनवा दीजिए पहले एक साल में ही हम एक लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती करेंगे, यह हमारी गारंटी है। गुजरात में विद्या सहायकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, काफी सारे मुद्दों पर उन्होंने अपनी मांगे रखी है। अरविंद केजरीवाल जी ने विद्या सहायकों की सारी मांगों की लिस्ट बना रखी है, मेरा विद्या सहायकों को यही कहना है कि हमारी सरकार बनवा दो, सरकार बनने के 1 महीने में ही आपकी सारी मांगे पूरी कर दी जाएगी। मुझे गुलाब भाई ने बताया कि गुजरात में काफी सारे युवक-युवतियों ने टीचर बनने के लिए बीएड कंप्लीट करके रखा है लेकिन TET का एग्जाम समय पर नहीं हो रहा है इस वजह से वो टीचर नहीं बन पा रहे हैं। मैं उन सभी युवाओं को गारंटी देता हूं कि शिक्षक बनने के लिए TET की एग्जाम समय पर होगी और उसके साथ साथ ही भर्तियां भी होती रहेंगी, शिक्षकों का कोई पद हम खाली नहीं रहने देंगे। नई दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया है और गुजरात में भी करके दिखाएंगे। भाजपा के हाथ में हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं है गुजरात के बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। इसलिए मैं गुजरात की जनता को कहना चाहूंगा कि हम सबको साथ मिलकर गुजरात के बच्चों का भविष्य ऊपर उठाना है, बेहतर बनाना है। लेकिन में यह जरूर बता देना चाहता हूं कि यह लड़ाई आसान नहीं है। लेकिन हम सफल होंगे। 2 दिन पहले मेरे घर में कुछ बिन बुलाए मेहमान आ गए थे। वह मेहमान अच्छे थे लेकिन जिन लोगों ने उनको भेजा था उन लोगों ने बिना बुलाए उनको भेजा था। लेकिन मैं इन सब चीजों से डरता नहीं क्योंकि मैं अरविंद केजरीवाल जी का सिपाही हूं, ईमानदार हूं और काम करने की राजनीति और ईमानदारी की राजनीति अरविंद केजरीवाल जी के साथ खून पसीना बहा कर सीखी है। इसीलिए जब मेरी घर सीबीआई पहुंची तो मुझे एक सेकेंड के लिए भी डर नहीं लगा। लेकिन मुझे थोड़ा दुख हुआ है, क्योंकि जब कोई हमारे घर में आकर हमें यह कहता है कि, “ आप बाजू में हो जाइए हमें देखना है कि आपके और आपके बीवी बच्चों के अलमारी में क्या छुपा है” लेकिन मेरा मन मजबूत है क्यों की मेरा मन ईमानदार हैं। मेरा मन दुखता है क्योंकि पिछले 7 साल से मैं दिन-रात दिल्ली के 1800000 बच्चों के लिए काम करता आया हूं और देश के करोड़ों बच्चों की शिक्षा के लिए अभी भी कड़ी तपस्या कर रहा हूं लेकिन दिल्ली में बैठे कुछ लोगों को यह सब पसंद नहीं आता इस वजह से वह मेरे घर सीबीआई भेजते हैं। लेकिन हम डरते नहीं क्योंकि मुझे पता है कि केजरीवाल जी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और देश के करोड़ों लोग सब जानते हैं कि मैं ईमानदार हूं। इसके बाद मुझे एक मैसेज आया था जिसमें मुझे कहा गया कि, “ आपके ऊपर जो भी सीबीआई और ईडी केस बना रहे हैं वह सारे केस हम खत्म कर सकते हैं लेकिन उसके लिए आप आम आदमी पार्टी को तोड़कर भाजपा में शामिल हो जाओ, हम आप को सीएम बना देंगे लेकिन बस पहले अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी को छोड़कर हमारे साथ मिल जाऊं।” उनको रिप्लाई में जवाब दिया कि मैं अरविंद केजरीवाल जी का सिपाही हूं आज तक एक पैसे की हेराफेरी नहीं की तो मुझे मत डराओ मेरी घर से तुम्हें कुछ नहीं मिला है। मैं बिकूंगा नहीं, और मैं आपसे डरता भी नहीं। और मैंने यह भी बताया कि मैं यहां पर मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं आया। यहां तक की मैं तो मंत्री बनने के लिए भी नहीं आया था यह तो अरविंद केजरीवाल जी ने मुझे कहा कि तुम बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठा लो। मैं तो बस एक सपना लेकर आया था कि दिल्ली के सभी बच्चों को शानदार शिक्षा मिले। आज भी यही सपना है कि देश के बच्चों को दिल्ली जैसे शानदार शिक्षा मिले और इसके लिए काम करते रहेंगे। आप भले ही सीबीआई, ईड़ी, इनकम टैक्स की रेड डलवा दो, मुझे जेल में डलवा दो, मरवा दो, कटवा दो कुछ भी कर लो लेकिन हम इस देश के बच्चों के लिए जी जान लगाकर केजरीवाल जी के नेतृत्व में अपना काम करते रहेंगे। इस महत्वपूर्ण प्रेस कोन्फरन्स में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के साथ आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाबसिंह यादव, नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी इंद्रनील राजगुरु और आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया भी उपस्थित रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!