उमरगांव तालुका के सोलसुम्बा गाँव मे मिला 3-4 दिन का नवजात बच्चा,अस्पताल में चल रहा है इलाज…

0
182

तपोवन,संजान:आज के दिन जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,माँ देवकी को कृष्ण का जन्म और विरह दोनों ही सहन करना पड़ा था,परंतु 9 महीने तक बच्चे को माँ की कोख में भरण-पोषण करने के बाद बरसात के मौसम में बच्चे का त्याग करना बहोत ही दुःख बात है।
वलसाड़ जिला के उमरगांव तालुका में सोलसुम्बा गाँव के शांतिवन इलाके में एक मकान के पास 3-4 दिन के नवजात शिशु की रोने की आवाज़ से वहाँ की स्थानिक महिलाएं दौड़ गई थी,इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिक लोगो को और पुलिस स्टेशन में जानकारी दी गई,उमरगांव पुलिस की टीम ने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
सोलसुम्बा गाँव में एक मकान के पास प्लास्टिक के नीचे ईंटो के पास नवजात बच्चा मिलने से वहाँ के स्थानिक लोगो ने पूछताछ करनी शुरु करदी है और एक तरफ पुलिस ने भी बच्चे के माता-पिता की खोजने का काम शुरू करदिया है,इस घटना की जानकारी मिलते है ताबड़तोड़ पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लिया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
उमरगांव पुलिस ने बच्चे की फ़ोटो सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भेज दी है,साथ ही बच्चे के माता-पिता तक पहोंचने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है,डॉक्टरों ने बच्चे को एकदम स्वस्थ बताया है इसलिए बच्चे की सेहत को लेकर ज्यादा चिंता की बात नही,पर बच्चे के माता-पिता हो या कोई और ऐसा कदम उठाने से पहले सोचने की जरूरत है कि ऐसा करने से वह पाप के भागीदार बन रहे है,साथ ही एक जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here