Home गुजरात उमरगाम तालुका के डहेली ग्राम पंचायत अंतर्गत की एकता नगर मे आजादी...

उमरगाम तालुका के डहेली ग्राम पंचायत अंतर्गत की एकता नगर मे आजादी का अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगाँठ पर एंव 76वॉ स्वतंत्रता दिवस पर एकता पार्क सोसाइटी ने ध्वजारोहण के साथ साथ मे विविध खेलकी प्रतियोगिता का आयोजन करके आजादी का जश्न बडी धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया

0
210

तपोवन, संजान : गुजरात राज्य के वलसाड जिले की उमरगाम तालुका के डहेली ग्राम पंचायत अंतर्गत की एकता नगर की एकता पार्क सोसाइटी मे आजादी का अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगाँठ पर एंव 76वॉ स्वतंत्रता दिवस पर एकता पार्क सोसाइटी ने ध्वजारोहण के साथ साथ मे विविध खेलकी प्रतियोगिता का आयोजन करके
आजादीका जश्न बडी धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया !!
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मे सोसाइटी कमिटी के प्रमुख डि डि गुप्ता रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज का विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन मुख्य अतिथि
डि डि गुप्ता एंव उनके सहयोगी टंकप्रसाद एंव मयंकभाई भंडारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।
मौके पर आजाद देश भारत के तमाम वीर सपूत महापुरुष का नाम ले लेकर महात्मा गांधी अमर रहे। चाचा नेहरू अमर रहे, भीमराव अंबेडकर अमर रहे, आदि नाम का नारा बुलंद करते नजर दिखे। वहीं अंत में तिरंगे को सलामी देते हुए कहा गया कि मेरी ऑन है तिरंगा, मेरी जान है तिरंगा, मेरी शान है तिरंगा, अरमान है तिरंगा.. अभिमान है तिरंगा, के नारों से गुंजायमान हो उठा। वही तिरंगे को सलामी देते हुए कहा गया कि भारत माता की जय -जय हिंद -वन्दे मातरम!! इसके बाद खेलाें का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमे सोसाइटी के
सभी वर्ग पुरुष, महिला, युवा एवं बच्चों ने अपने खेल प्रतिभा की प्रस्तुति दी। सभी खेल एक से बढ़कर एक रहे। जिसमे छोटे छोटे बच्चों के लिये निम्बू चमच और संगीतमय कुर्सी दौड़ हुई।
जिसमे लिम्बु चमच दौड और संगीतमय कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान मे बालकृष्ण दाहाल, द्वितीय स्थान मे विश्का,तृतीय स्थान मे दिव्या और दामीनी,फैज,मोहन,अम्बर जितका स्थान प्राप्त किया।
लेडीज एंव महिलायों मे से प्रथम स्थान मे कल्पनाबेन,द्वितीय स्थान मे श्रीमति हिनाबेन पटेल, तृतीय स्थान सुश्री सिमरन दाहाल और हिया,स्नेहा, अलिशा,रहिशा,अमिना,शेरया,अलीस्वा आदि जीत का स्थान प्राप्त किया। इन्हें सोसाइटी कमिटी द्वारा प्रथम से चार स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। और सभी बच्चों को पेन, काॅपी,नास्ता पानी आदि प्रदान किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि डि डि गुप्ता और विशिष्ट अतिथि मयंकभाई भंडारी और कार्यक्रम संचालन टंकप्रसाद दाहाल और श्रीमति पटेल द्वारा सभि विजेताओं को सम्बोधित करते यह कहा की आप सभीका प्रदर्शन अगणित खेल प्रतिभाओं के लिए अप्रतिम प्रेरणा है । आप सभीको उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं….सफलता, कामयाबी या जीत नाम कोई भी हो इन सबका अर्थ एक ही है। इन्हें हासिल करना बहुत ही गर्व की बात होती है। और उन्होंने द्वारा यह कहा गया की यह आजादी का अमृत महोत्सव
का जश्न है देशका देश के लोगों से बनने का। यह जश्न है हमारे पुरखों के संघर्ष और बलिदान का। यह जश्न हम इसलिए मनाते हैं ताकि हमें यह याद रहे कि आजाद देश में आजादी से जिंदगी जीने के हमारे हक-हुकूक के लिए लोगों ने अपनी जिंदगी कुर्बान की है। जब हम जश्न मना रहे हैं, तब यह प्रश्न लाजमी है कि जो आजादी हमें हासिल है, उस आजादी को हम आने वाली पीढ़ी के लिए कैसे महफूज रखें और इसके दायरे को कैसे बढ़ाएं ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके। और अंत मे यह कहा आजादी की 75वॉ वर्षगांठ की और
76 वॉ स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष्य पर
आप सभीको हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं और आप सभीके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुन्दर भविष्य की मंगलकामनाएं करता हु और माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि कोटि नमन..!!जय हिंद-वन्दे मातरम–
भारत माता की जय!!
इस मौके पर एकता पार्क सोसाइटी के कमिटी मेंबरों से सुनिलभाई पटेल,निरजभाई तिवारी,बबलूभाई,रतनभाई,करन बाहादुर,राजु भाई,सिद्धकी भाई,नारायणभाई,सरवणभाई,मुरली पांडे,जियाऊदीन खान एंव एकता पार्क के एंव आसपास के तमाम सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
अंत में कार्यक्रम का समापन करके स्वल्पाहार कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!