
तपोवन, संजान : आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ अंतर्गत एवं 76 वे स्वातंत्र्य दिवस 15 अगस्त 2022 रविवार को ब्रह्माकुमारीज, सेक्टर.28 गांधीनगर में पुनः निर्मित पीस पार्क के होल में स्टेज पर सुबह के नियमित राजयोग, मुरली क्लास के पश्च्यात संचालिका आदरणीय राजयोगिनी कैलाश दीदीजी की अध्यक्षता तथा भारत माता शक्ति अवतार की उपस्थिति में सभी बाल ब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी बहनो ने हाथ मे राष्ट्र ध्वज फरकाते हुए सभी राजयोग के अभ्यासी भाई बहनों के साथ पूर्ण सन्मान के साथ सामुहिक राष्ट्र गीत गा कर आजादी एवं राष्ट्र ध्वज को सलामी दी । इज्जत दी थी । तत पश्च्यात राजयोगि ब्रह्माकुमार राजुभाईजी की महीन प्लानिंग अनुसार भव्य त्रिरंगा यात्रा निकाली गई । त्रिरंगा यात्रा का शुभारंभ आदरणीय कैलाश दीदीजी द्वारा किया । त्रिरंगा यात्रा की अगवाई कैलाश दीदीजि तथा भारत माता ने की थी । साथ और विकास की अनुभूति कराते हुए निकली इस त्रिरंगा यात्रा में आजादी अमर रहे, भारत माता की जय, जय जवान जय किसान,जय विज्ञान, जय अनुसंधान के नारे भी गूँजते रहे । सभी त्रिरंगा यात्रियों से अनोखा उमंग, उत्साह, खुशी, आनंद एवं देशभक्ति छलकती दिखाई दे रही थी ।




