
तपोवन, संजान: पिछले कुछ दिनों से वलसाड जिले में सभी तलाटी क्रम मंत्री हड़ताल पर उतर गए है,जिसके कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सेगवी ग्राम पंचायत के सरपंच मुकुंद खालपभाई पटेल ने जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा है,सरपंच मुकुंदभाई पटेल ने पत्र में आम जनता को इस हड़ताल के कारण हो रही दिक्कतों के बारे में लिखा है और जल्द से जल्द इस समस्या का हल ढूंढने की मांग की है।
तलाटी क्रम मंत्रियों से छात्रों को भी मुश्किलों के सामना करना पड़ रहे है,जाति-आवक के दाखले नही मिल पा रहे है साथ ही आयुष्मान कार्ड और पीढ़ीनामा लेने में दिक्कतें हो रही है।
आम जनता को हो रही तकलीफों को मद्देनजर रखते हुए सेगवी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मुकुंद पटेल ने वलसाड जिला विकास अधिकारी के साथ-साथ विकास कमिश्नर गांधीनगर और वलसाड जिला कलेक्टर को भी आवेदन पत्र लिखा है।




