तपोवन, संजान : संघप्रदेश दमन के कोली पटेल समाज द्वारा हर घर तिरंगा के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोमनाथ भवन भेसरोड स्थित सामान्य सभा का आयोजन हुआ जिसके एक प्रस्ताव यह भी पारित किया गया की कोली पटेल समाज के सभी सदस्य आपने पैसे से तिरंगा ख़रीद कर दिनांक १३ अगस्त से १५ अगस्त तक अपने अपने घर तिरंगा लगाए, उसके बाद नानी दमन और मोटी दमन के हर एक गावों से अलग अलग तिरंगा यात्रा निकाल कर कोली पटेल समाज हॉल सोमनाथ भवन भेसरोड पर सुबह के १०.०० से १०.३० बजे तिरंगा यात्रा लेकर आएँगे उसके बाद सभी गावों से आए हुए समाज के सदस्यों तथा समाज के पदाधिकारी के दिसानिर्देश से सोमनाथ भवन पर १५ अगस्त के दिन सुबह ११. ०० बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा जिसमें कोली पटेल समाज के हर एक गावों से अधिक से अधिक लोग उपस्थित रहने के लिए आह्वान किया गया, इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉक्टर नानुभाई पटेल , उपाध्यक्ष उमेश पटेल,उपाध्यक्ष जिग्नेश पटेल , उपाध्यक्ष रामचंद पटेल , कोषाध्यक्ष चिमनभाई पटेल, कोषाध्यक्ष रमेशभाई पटेल , सचिव तनोज पटेल , प्रवीणभाई पटेल , कांतिभाई पटेल, जयेश पटेल , भरतभाई पटेल , उपेन्द्र केशव तथा अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे ॥



