तपोवन, संजान : गाँधीवाडी के प्रगतिनगर इलाके में दुर्गा मंदिर के सामने शांतिराम सजीवन नामक शख्स के मकान से एक नवविवाहित महिला की पंखे से लटकी हुई लाश बरामद की गई।
प्राप्त माहिती के अनुसार महिला का नाम मधुबहन है और उनके पति का नाम संदीपराम पाल है,संदीपराम और उनके पिता सुबह 8 बजे के आसपास रोज की तरह नोकरी पर चलें गए थे और संदीपराम कि माता और बहन मंदिर दर्शन के लिए गए थे,तभी 10:30 बजे के आसपास संदीपराम घर आए तब दरवाज़ा अंदर से बंद था,काफी देर तक दरवाज़ा ठोकने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही मिली तब संदीपराम को कुछ गलत होने क एहसास हुआ और उन्होंने दरवाज़ा तोड़कर जब अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी कि लाश कीचन के पँखे से लटकी हुई थी।
संदीप राम ने ताबड़तोड़ 100 नंबर पर कॉल करके इस बारे में पुलिस को जानकारी दी लगभग 11:30 बजे के आसपास उमरगांव पुलिस ने अपनी कारवाई शुरू की।
प्राप्त माहिती के अनुसार मृत महिला की उम्र 26 वर्ष है और उनके पति की उम्र 22 वर्ष है और दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
फ़िलहाल मृतदेह का पोस्टमार्टम गाँधीवाडी के CHC अस्पताल में करते हुए आगे की जांच ASP के हांथो में सौंपी गई है,महिला के घरवालों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस को आपघात की आशंका लग रही है फिर भी इसकी जांच की जाएगी कि अगर महिला ने खुदकुशी की है तो इसके पीछे क्या कारण है।



