हर कोई जानता है कि भाजपा के भ्रष्टाचार की वजह से पूरे गुजरात में सड़के टूटी है और सड़को पर बड़े बड़े गढ्ढे है: गोपाल इटालिया

तपोवन, संजान :पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से पूरे गुजरात में सड़कों का बुरा हाल है। बड़े-बड़े शहरों में करोड़ों का खर्च करने के बाद भी जो सड़के बनाई हैं वह आज बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। आज हर कोई जानता है कि भाजपा के भ्रष्टाचार की वजह से सड़कों की हालत खराब हुई है। काफी सारी जगह पर तो ऐसे हालात थे की पूरी की पूरी गाड़ियां उन गड्ढों में समा गई थी। लेकिन भाजपा के तंत्र द्वारा उन गड्ढों की मरम्मत के लिए कोई ख़ास कड़े कदम नहीं उठाए गए। जिसके चलते जनता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। इसलिए आम आदमी पार्टी ने अपनी जिम्मेदारी समझ कर सूरत में गड्ढे भरने का काम किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने साथ ही नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सूरत के रिंग रोड विस्तार में उधना दरवाजा के पास एप्पल हॉस्पिटल के पास के रोड में बड़े कर गड्ढों की मरम्मत करने का काम किया। सत्ताधारी भाजपा सिर्फ भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है और जनता को हो रही परेशानी उनको नहीं दिख रही, इसी वजह से आम आदमी पार्टी को यह करने की जरूरत पड़ी। गोपाल इटालिया ने सूरत में सड़कों की मरम्मत का काम किया इसके साथ ही अहमदाबाद में अहमदाबाद पूर्व लोकसभा प्रभारी एच.डी. पटेल और अहमदाबाद के जिला प्रमुख जे.जे. मेवाड़ा की अगुवाई में शुकन चार रास्ता से बापा सीताराम चौक,निकोल तक गढ्ढे भरने का काम कर रहे थे, तब पुलिस के द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।बरोड़ा में प्रदेश संयुक्त मंत्री विरेन रामी, बरोड़ा लोकसभा इंचार्ज मयंक शर्मा और बरोड़ा जिला इंचार्ज प्रतिमा पटेल की अगुवाई में गेंडा सर्कल से पंड्या ब्रिज तक गढ्ढे भरने का काम किया गया। इसके अलावा भावनगर में भावनगर लोकसभा अध्यक्ष उमेश मकवाना, भावनगर शहर प्रमुख महिपाल सिंह जाला की अगुवाई में लीला सर्कल, B.A.D.A विकास पथ समेत राजकोट और दूसरे सभी जिलों में भी आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी सड़कों के गड्ढे भरने का और मरम्मत का काम किया। आज गुजरात का बच्चा-बच्चा जानता है कि भ्रष्ट भाजपा हर छोटे-बड़े कॉन्ट्रैक्ट में भ्रष्टाचार करती है और इसी वजह से पूरे गुजरात भर में सड़कें टूटी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और कार्यकर्ताओं ने जब यह काम शुरू किया तब वहां मौजूद लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की। गुजरात की जनता ने आज तक कोई ऐसी पार्टी नहीं देखी थी जो जनता की समस्या को सुलझाने के लिए इस हद तक मेहनत करती हो।जब से बारिश हुई है तब से आम आदमी पार्टी पूरे गुजरात के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों की मुलाकात लेकर वहां पर जनता की समस्याओं को सुलझाने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी के सूरत के नेताओं ने बारिश के दिन से ही जनता को खाने-पीने की चीजें मुहैया कराने में दिन रात लगे हुए हैं और आज भी यह काम चल रहा है। सूरत के अलावा राजकोट, नवसारी, वलसाड और तमाम जगहों पर आम आदमी पार्टी ने जनता के बीच जाकर फ़ूड पैकेट और पीने की स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया था।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया आज जनता की सेवा करने के लिए सड़कों पर अपना पसीना बहा रहे हैं लेकिन भाजपा के नेता अभी भी अपने घर में बैठे हुए हैं। क्योंकि भाजपा की व्यवस्था से नाराज जनता जो सवाल भाजपा के नेताओं को पूछेगी उसके जवाब उनके पास नहीं है, भाजपा के नेता सिर्फ वही दिखते हैं जहां पर उनको भ्रष्टाचार करना हो। जनता के बारे में पिछले 27 सालों से किसी भाजपा के नेता ने सोचा नहीं है। आज भी भाजपा की वजह से जनता बुरे हालातों का सामना कर रही है।
गोपाल इटालिया ने सड़कों के गड्ढे भरने के अलावा फूड वितरण का काम भी किया था और उनके ऐसे ही कामों की वजह से पूरे गुजरात में उनकी और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है।




