

तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश हिरपरा, प्रदेश मंत्री राम धडूक और अन्य कार्यकर्ता मित्रों ने वलसाड में बाढ़ प्रभावित विस्तार की मुलाकात ली और बाढ़ से पीड़ित परिवारों की समस्या जानी। इसके साथ साथ उन्होंने फूड पैकेट और पीने का स्वच्छ पानी का भी वितरण किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेताओं ने देखा कि अभी भी बाढ़ से पीड़ित जनता को सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया ने बताया की पिछले कुछ दिनों से पूरे गुजरात में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है, लेकिन वलसाड जिले में सबसे ज्यादा तबाही हमने देखी। आज वलसाड में ऐसी काफी जगह है जहां पर बाढ़ के चलते अभी भी लोगों का जीवन बुरी तरीके से प्रभावित है। काफी सारे ऐसी परिवारों के बारे में हमें जानकारी मिली जिनके पास सीमित मात्रा में खाना और पानी पी उपलब्ध नहीं था। इसी के चलते आज हमने वलसाड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फ़ूड पैकेट और पीने का साफ पानी जनता को उपलब्ध कराया। मनोज सोरठिया ने आगे बताया की आज इस मुश्किल परिस्थिति में कहीं पर भी भाजपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता नहीं दिख रहे। भाजपा और कांग्रेस को कभी भी जनता की समस्या विचलित नहीं करती, इसी वजह से वह कभी भी मुश्किल में फंसी जनता की मदद करने के लिए जमीन पर नहीं उतरता। भ्रष्ट भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज दक्षिण गुजरात और खास करके वलसाड में लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी जनता की हर एक मुश्किलों में उसके साथ खड़ी है। आज जगह-जगह सड़कें टूटी हुई है और काफी सारी सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से लोगों को जीवन जरूरी चीजें पहुंचाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज यह साबित हो गया कि भाजपा के पास कोई प्री मॉनसून प्लान नहीं है। हमें ऐसा लगता है कि प्री मॉनसून के नाम पर भाजपा ने से भ्रष्टाचार करने के बारे में ही सोचा होगा, तभी आज पूरे गुजरात में बारिश की वजह से इतने बुरे हालात पैदा हो गए हैं। हर साल बारिश के चलते हैं बाढ़ आती है और उस बात को रोकने के लिए कभी भी इन्होंने कोई पूर्व तैयारियां नहीं कि तभी जाकर हर साल जनता को ही मुश्किल हालात से गुजरना पड़ता है।आज गुजरात की जनता देख रही है कि किस तरीके से भाजपा और कांग्रेस वाले अपने घरों में छुपे हुए हैं और आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार बाढ़ प्रभावित विस्तार और क्या के लोगों को खाना और पानी मुहैया करा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जो भी हालात गुजराते देखे हैं इन सभी हालातों को गुजरात की जनता याद रखेगी। गुजरात की जनता यह भी याद रखेगी की मुश्किल परिस्थितियों में सिर्फ आम आदमी पार्टी के लोग ही जनता के पास जाकर उनके दुख बांटते हैं और उनको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करते हैं।




