सरिगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख बने कमलेशभाई भट्ट, शिरीषभाई देसाई के आगेवानी में संभाली कमान….

0
166

तपोवन,संजान :उमरगॉव तालुका के सरिगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का चुनाव 19 मई को हुआ,शिरीषभाई देसाई के आगेवानी में पिछले चुनावों की तरह इस बार भी समरस की प्रतिक्रिया को बरकरार रखते हुए इस बार का चुनाव हुआ।
सरिगॉव इंडस्ट्रीज में शिरिषभाई देसाई को लेकर काफी अटकले चल रही थी,लेकिन चाहे कोई कुछ भी कहे सरिगॉव के उद्योगपतियो ने शिरिषभाई देसाई के सपोर्ट में हमेशा की तरह इस बार भी उनकी समरस की प्रतिक्रिया को सपोर्ट किया है।
कमलेशभाई भट्ट को इंडस्ट्रीज में काम करने का खासा अनुभव भी है,इसी बात का ध्यान रखते हुए इस बार उन्हें प्रमुख बनाया गया है।
इसी बीच सरिगॉव के पूर्व सरपंच पंकज राय ने भी चुनाव में हिस्सा लिया,कुल मिलाकर 13 सदस्यो ने चुनाव में हिस्सा लिया,जिसमे 12 लोगो को जीत मिली और पंकज राय को हार का सामना करना पड़ा।
जैविक पटेल को सबसे ज्यादा 462 वोट मिले ओर देवांग शाह और हसमुख बोराना दोनों को 461 वोट मिले।SIA के चैयरमेन उदयभाई मरबाली ने सभी जीते हुए सदस्यो को बधाई दी और अच्छे काम करेंगे ऐसा आश्वासन दिया,
जीते हुए सदस्यो के नाम नीचे दिए गए है
1 जैविक पटेल
2 देवांग शाह
3 हसमुख बोराना
4 हेमंत मडोली
5 किशोर गजेरा
6 नितिन औज़ा
7 जयंतीलाल दामा
8 सेहुल पटेल
9 सुरेश भिमानी
10 सपन ठक्कर
11 निर्मल दुधानी
12 दामोदर परीख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here