Home संघप्रदेश आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ का 11वां समूह लग्नोत्सव संपन्न

आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ का 11वां समूह लग्नोत्सव संपन्न

0
210

25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

तपोवन,सिलवास। खानवेल स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में 21 मई शनिवार को आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ का 11वां समूह लग्नोत्सव विधि-विधान से विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। विवाह आयोजन में जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन के बाद महाप्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसे वर-वधू सहित हजारों लोगों ने ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण ठक्कर एवं राजकुमार दहिया थे।
आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ की प्रेसिडेंट श्रीमती अरुणा अनिल पटेल ने बताया कि आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ की स्थापना उनके स्वर्गीय पति अनिल एम. पटेल ने की थी। उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अपनी सरकारी शिक्षक की नौकरी तक छोड़ दी थी और राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वे दानह भाजपा के महासचिव थे। अनिल जी आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अंतिम सांस तक प्रतिबद्ध रहे। मैं भी अपने पति के आदर्शो पर चलकर गरीब आदिवासी समाज के उत्थान के लिए आजीवन कार्य करना चाहती हूं। लाकडाउन के बाद आज का समूह लग्न आदिवासी समाज के लिए सद्कार्य करने की दिशा में पहला कदम है।
समूह लग्न के धार्मिक एवं मांगलिक कार्य पंडित अभिषेक महाराज (वापी) ने संपन्न कराए। वैवाहिक रीति- रिवाज संपन्न होने के बाद वर-वधू के परिजनों ने डीजे की धुन पर पारंपरिक तारपा नृत्य किया। कुछ रिश्तेदारों ने अपने- अपने दूल्हा-दुल्हन को कंधे पर बैठाकर भी डांस
किया।
सभी नवविवाहित जोड़े को बर्तनों का सेट राजकुमार दहिया एवं दूल्हा दुल्हन को कपड़े नारायण ठक्कर की ओर से भेंट किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ के सभी कार्यकर्ताओ का भरपूर योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!