शिवसेना दानह सांसद कलाबेन डेलकर ने धरमपुर के प्रस्तावित रिवर लिंक प्रोजेक्ट का मुद्दा लोकसभा में उठाया

0
218

तपोवन, संजान: दादरा नगर हवेली सांसद कलाबेन डेलकर ने अपनी जन्मभूमि धरमपुर तालुका में बनने वाले भारत सरकार के प्रस्तावित प्रोजेक्ट रिवर लिंक का मुद्दा लोकसभा में उठाते हुए इस प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग की । सांसद कलाबेन डेलकर ने लोकसभा में कहा कि धरमपुर उनकी जन्मभूमि है । वहां डेम निर्माण की बाते चल रही है । यहां के आदिवासी समाज के अग्रणियों ने मुझे जानकारी दी है कि अगर यह प्रोजेक्ट यहां अमल में आता है तो 75 गांवों के 35000 आदिवासी परिवारों को इससे नुकसान होगा । लोग बेरोजगार होगें , बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पडेगा , कृषि पर भी विपरित असर पड़ेगा । लोगों को घर और जमीन से बेदखल होना पडेगा । प्राणी एवं अन्य वन्य जीवों के साथ – साथ पर्यावरण पर भी उसके काफी बुरा प्रभाव पड़ने वाला है । सांसद कलाबेन डेलकर ने बताया कि जल , जंगल , जमीन पर वर्षों से यहां रहने वाले लोगों का अधिकार है । बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह इस प्रोजेक्ट को तत्काल रद्द करने की भारत सरकार से गुहार लगाई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here