गांव के लोगो ने नवकार का रेलवे ट्रैक किया ब्लॉक,तुम्ब-घिमसा कांकरिया रेलवे गेट 69 हमेशा के लिए बंद करने के फैसले पर ग्रामजनों द्वारा हुआ विरोध

0
202

उमरगॉव तालुका के तुम्ब-घिमसा कांकरिया गांव में आज सुबह 7 बजे पूरा गांव रेलवे ट्रैक पर उतर गया ओर नवकार की ट्रेनो को रोक दिया गया।ग्राम जनो से यह पता चला कि गेट नंबर-69 हमेशा के लिए बंद करने का रेलवे ने फरमान दिया है,जिसका ग्राम जानो द्वारा सम्पूर्ण विरोध हुआ है।
तुम्ब के घिमसा कांकरिया गांव की बस्ती लगभग 5 हजार के ऊपर है ओर गांव के लोगो को छोटे से छोटे काम के लिए भी गेट नंबर 69 से होकर गुजरना पड़ता है,अब ऐसे में हमेशा के लिए अगर गेट (फाटक) बंद किया जाता है तो फाटक के दोनों तरफ रहने वालों को काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ सकता है,क्योंकि इस गांव में रहने वाले लोगो को बाजार जाना हो यो समशान इस फाटक से ही होकर जाना पड़ता है।
अब ऐसे में गांव वालों को रेलवे ट्रैक पार करने के लिए 7/8 की.मी. घूम कर जाना पड़ेगा,ऐसे में प्रशासन को गांव वालों की जरूरत को मद्दे नजर रखते हुए अंडर पास या तो ब्रिज की सुविधा प्रदान करनी चाहिए,ताकि आने वाले में समय मे गांव वालों को दिक्कतों का सामना नही करना पड़े।
विकाश के नाम पर गांव वालों को तकलीफ हो तो सरकार को पहले गांव वालों की समस्या का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि जब तक गांव में विकाश नही होगा तब तक देश भी विकाश की ओर नही बढ़ सकेगा।
तुम्ब-घिमसा कांकरिया गांव के सरपंच नानूभाई ने गांव वालों को आश्वासन देते हुए कहा की गांव के लोगो को यातयात के लिए सुविधा मुहैया कराई जाएगी और तकलीफों का सामना नही करना पड़ेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here