सरकारी स्कूल के कंपाउंड में उमरगॉव तालुका शिक्षा अधिकारी ने मंजूरी दी,तो छुपा क्यो रही है..?

0
173

तपोवन, संजान : संजान सरकारी स्कूल परिसर में वॉलीबॉल चैप्टर पर उमरगॉव तालुका शिक्षा अधिकारी के दोहरे मापदंड ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं,क्योंकि संजान स्टेशन आदर्श बुनियादी प्राइमरी स्कूल में तालुका शिक्षा अधिकारी ने दिनाक 18.02.22 को वॉलीबॉल खेलने की अनुमति दी थी और यह अनुमति दिनाक 19.02.22 को रद्द कर दी गई थी। इस अनुमति को रद्द करने का कारण यह है कि ग्राम जनो द्वारा विरोध हुआ ओर इसे रद्द कर दिया।
सच तो यह है की दी गई अनुमति दिनांक 18.02.22 में शर्तों के अधीन प्राथमिक विद्यालय संजान स्टेशन के मैदान का उपयोग करने के लिए लिखित रूप में समय दिया गया था।अनुमति में उस तिथि या दिन का निर्देश नहीं किया गया था । विद्यालय निधि के निर्धारण की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधान शिक्षक की होगी। दी गई मंजूरी में यह स्पष्ट किया गया था कि खेलने के लिए मैदान की अनुमति दी गई है और वॉलीबॉल का खेल इन आवेदकों द्वारा स्कूल परिसर में रात को खेला जा रहा था। इस तरह शर्त का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था।
मुख्य शिक्षक या तालुका शिक्षा अधिकारी अनुपालन करने में विफल रहे।तालुका शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल के मैदान में खेलने की अनुमति दी जाती है,लेकिन राजनेताओं द्वारा युवा पीढ़ी को सरकारी स्कूल परिसर में नियम तोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया । नियम तोड़ने वाले दुसरो को दोषी समझते है।
तालुका शिक्षा अधिकारी ने अनुमति दी है,तो अनुमति की पर्ची छिपाने के पीछे क्या उद्देश्य है..? संजान सरकारी स्कूल परिसर में वॉलीबॉल चैप्टर पर शिक्षा अधिकारी की नीति पर सवाल खड़े हो रहे है ,अगर अनुमति दी गए है तो स्थानीय लोग को अनुमति पत्र की कॉपी दिखाने के बदले अधिकारी क्यो छुपा रहे हैं ..? स्कूल परिसर में खेल ने की मंजूरी सच में मिली भी है या नहीं..? क्या रात को सरकारी कंपाउंड में लोगो को खेलने की इजाजत है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here