Home गुजरात संजान गांव में अफ्शा ग्रुप की ओर से आयोजित मुस्लिम समाज क्रिकेट...

संजान गांव में अफ्शा ग्रुप की ओर से आयोजित मुस्लिम समाज क्रिकेट टूर्नामेंट में संजान की टीम बनी विजेता,ईस टूर्नामेंट में इलियास मंसूरी,नुरुल सुलतान ओर नासिर मंसूरी का रहा भरपूर सहयोग

0
217

तपोवन, संजान : संजान गांव में अफ्शा ग्रुप की ओर से 19 ओर 20 मार्च को मुस्लिम समाज क्रिकेट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, इस टूर्नामेंट में संजान गांव की टीम विजेता रही।
इस मुस्लिम समाज टूर्नामेंट में सूरत से लेकर पालघर तक कुल मिलाकर 20 टीमों ने हिस्सा लिया था,फाइनल में संजान ओर दमन की टीम पहुँची,संजान की टीम ने दमन की टीम को पराजित करते हुए मुस्लिम समाज क्रिकेट टूर्नामेंट की जीत का ताज हासिल किया ओर ट्राफी जीती।
इस टूर्नामेंट का प्रथम ईनाम 44,444 ओर द्वितीय इनाम 22,222 रखा गया था।प्रथम ईनाम पर संजान की टीम ने बाजी मारी और द्वतीय इनाम दमन की टीम को मिला।इस टूर्नामेंट के मेन ऑफ दी सिरीज़ रहे शौकीन (दमन),मेन ऑफ दी मैच -चांद अफ़ज़ल,बेस्ट बैट्समैन -मुज्जमिल पटेल ओर बेस्ट बॉलर -मुस्तकीम अछु रहे।रफीक मंसूरी ओर रियाज़ जिमरी टूर्नामेंट के अंपायर रहे।
इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भिलाड के इज्जूभाई शेख ओर मीरा भाईंदर काशीमीरा के जानेमाने माजीवडा विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष जक्की आसिफ पटेल रहे।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में इलियासभाई मंसूरी,नुरुलभाई सुलतान, नासिरभाई मंसूरी,आरिफ कॉन्ट्रेक्टर,रियाज़ जिमरी, मोइद्दीन मंसूरी,आरिफ मुल्ला,इब्राहिम पटेल,साजिद पटेल,यूनुस पटेल ओर अनेक लोगो का सम्पूर्ण सहयोग रहा।19 ओर 20 मार्च इन दो दिनों में काफी उत्साह पूर्वक टूर्नामेंट देखने को लोगो ने उपस्थिति बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!