
तपोवन, संजान: बलसाड़ जिला के उमरगॉव पुलिस स्टेशन में नौकरी करते लोक रक्षक पुलिस कांस्टेबल श्री नीलेशभाई घनश्यामभाई डाभी का रोड अकस्मात में बहोत ही दुखद निधन हुआ हे.
पुलिस कांस्टेबल श्री नीलेशभाई घनश्यामभाई डाभी दि.11-03-2022 को उमरगॉव से व्यारा तापी जिला के बाजीपुरा में बंदोबश्त के लिए अपनी दो पहिया स्कूटर से निकले थे,वह उमरगॉव से 70/80 कि.मी. ही दूर पहोचे थे की अचानक चिखली के पास अलीपोर ब्रिज पर उनके स्कूटर का पहिया स्लीप हो गया और वह डिवाइडर से भयानक स्थिति में जाकर टकरा गए और उनके मस्तक पर काफी गंभीर चोट लगी,मस्तक पर गंभीर चोट लगने के कारन वह जगह पर ही बेहोश हो गए और तात्कालिक उनको सूरत के महावीर अस्पताल में भर्ती किया गया जहा पर ICU वार्ड में इलाज के दौरान दी.12-03-2022 को शाम 7 बजकर 55 मिनिट पर उनकी मृत्यु हो गई.
लोक रक्षक पुलिस कांस्टेबल निलेशभाई डाभी उमरगॉव से तापी जिला के बाजीपुरा में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बंदोबश्त के लिए निकले थे पर रास्ते में ही उनको अकस्मात नड गया.
लोक रक्षक पुलिस कांस्टेबल निलेशभाई डाभी हडमतला गॉव के रहवासी हे और अभी 15 दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी,शादी करके उनको वापस पुलिस स्टेशन नौकरी पर आये अभी सिर्फ 3/4 दिन ही हुए थे,वह अपनी पत्नी के साथ पुलिस क्वाटर में रहते थे.
लोक रक्षक पुलिस कांस्टेबल निलेशभाई डाभी के अचानक हुए निधन से उमरगॉव पुलिस डिपार्टमेंट शोक में हे और नीलेशभाई डाभी का परिवार भी बहोत ही ज्यादा शोक में हे



