श्री महाकाल भैरव मंदिर परिसर में स्थित श्याम बाबा मंदिर में मनेगी रंगभरी ग्यारस एवं गोविंद द्वादशी..आगामी 14 और 15 मार्च को होंगे भव्य आयोजन

0
212

तपोवन,सिलवासा:
आगामी 14 और 15 मार्च को सिलवासा ,कामली फलिया के श्री महाकाल भैरव मंदिर में स्थित श्री श्याम मंदिर में रंगभरी ग्यारस और गोविंद द्वादशी बहुत ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाई जाएगी .इस मौके पर 14 मार्च की दोपहर को मंदिर में बड़े ही भक्ति भाव से भजन कीर्तन किया जाएगा .यह भजन कीर्तन श्री श्याम मंदिर महिला भजन मंडली द्वारा किया जाएगा.रात्रि को श्याम बाबा की आरती की जाएगी .इस मौके पर बाबा का पंचामृत से स्नान किया जाएगा. इत्र और चंदन से लेप करके इसे सुगंधित किया जाएगा.
15 मार्च को श्याम बाबा की आरती की जायेगी .इस दौरान ज्योत जलाई जाएगी .इसके पश्चात श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग लगाया जाएगा ,इसके बाद इसी का महाप्रसाद भक्तो में बंटेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here