Home गुजरात उमरगॉव तालुका के गाँधीवाडी में जन औषधि केन्द्र पर मनाया गया जन...

उमरगॉव तालुका के गाँधीवाडी में जन औषधि केन्द्र पर मनाया गया जन औषधि सप्ताह,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदि के लाइव भाषण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ

0
175

तपोवन,संजान :उमरगॉव तालुका के गाँधीवाड़ी में 1 मार्च से 7 मार्च को जन औषधि सप्ताह के रूप में मनाया गया,इस सप्ताह में हर रोज अलग-अलग प्रवृत्तिया की गई।
इस जन औषधि केन्द्र पर पिछले 4 वर्षों से जन औषधि सप्ताह मनाया जाता है,यह इनका चौथे वर्ष का कार्यक्रम था,7 मार्च को आज के दिन कार्यक्रम के सप्ताह का आखरी दिन रहा।
इस कार्यक्रम के आखरी दिन 7 मार्च को मुख्य अतिथि के तौर पर उमरगॉव नगरपालिका की प्रमुख चरुशिला पटेल,नगरपालिका उपप्रमुख गणेशभाई बारी, भाजपा महामंत्री मनोज झा,भाजपा अन्य भाषा-भाषी सेल वलसाड जिल्ला उपप्रमुख सुनील पारवे ओर डॉ. गुप्ताजी ने अपनी उपस्थिति बताई.इस जन औषधि सप्ताह के कार्यक्रम पर मुख्यअतिथियो का स्वागत जन औषधि केंद्र के मालिक लक्ष्मणभाई द्वारा किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव भाषण के साथ इस कार्यक्रम के सप्ताह का आखरी दिन पूर्ण हुआ,,जन औषधि केन्द्र के मालिक लक्ष्मणभाई ने कड़ी महेनत दिखाई और कार्यक्रम के सप्ताह को पूर्ण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!