धरमपूर तालुका के पिपरोल गॉव में बनाए गए नए रास्ते की क्षमता को लेकर तालुका पंचायत के सदस्य कल्पेश पटेल ने गॉव वासियों के साथ मिलकर किया कॉन्ट्रेक्टर का विरोध ओर कॉन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट न करने पर जान आंदोलन की कही बात

0
154

तपोवन,संजान:धरमपूर तालुका के पिपरोल गॉव में स्थानिको के मुताबिक 15% विवेकआधीन योजना वर्ष 2021,22 मुख्य रास्ता रामजी शानकार के घर से तादा फलिया काकड के घर की तरफ जाने वाला रास्ता बनाया है जिसे अब तक सिर्फ 7-8 दिन हुआ है।धरमपूर तालुका पंचायत के आदिवासी विपक्ष सदस्य कल्पेशभाई पटेल ने कांट्रेक्टर का विरोध करते हुए बताया कि यह सम्पूर्ण क्षेत्र आदिवासी का है इसलिए कुछ बन बैठे कांट्रेक्टरो को लगता है कि आदिवासी कान में कड़ी पहन ने वाले है उनको किसी भी चीज को जानकारी नही है ओर आदिवासी को तो कुछ पता ही नही चलता पर हमारे आदिवासी सब समझते है और सब ने मिलकर मुजे कॉन्ट्रेक्टरों के घोटाले के बारे में जानकारी दी ओर बताया कि रोड का काम बहोत ही कच्चा किया है,इस रोड में डामर मिलाया गया है या धूल-मिट्टी मिक्स की गई है कुछ पता ही नही चल रहा।
कल्पेशभाई पटेल ने बताया कि हमारे पैरो से मेटल बाहर आ जाती है, यह जो रोड बनाये जाते है वह उसमे हमारे टैक्स के रुपये होते है,ओर इन कॉन्ट्रेक्टरों को लगता होगा कि यहां कोन देखने वाला है,तालुका पंचायत के सदस्य होने के तौर पर कल्पेश पटेल ने कहा कि में तालुका पंचायत का सदस्य हु ओर मुझे पूरा का पूरा तालुका के विकास के लिए चुना गया है।वहां पर लगाये गए बोर्ड के मुताबिक इस रोड की कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
कल्पेश पटेल ने कॉन्ट्रेक्टर का विरोध करते हुए हमेशा के लिए इस काम करने वाले कॉन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की ओर साथ ही इस रोड को फिर स बनाने की मांग की,ओर साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह रोड नही बनाया जाता तो में कल्पेश पटेल हमारी जनता के हित के लिए में अपना कर्तव्य समझकर जन आंदोलन करने में पीछे नही हटूंगा,यह काम जिस अधिकारियों की निगरानी में हुआ है वह खास ध्यान दे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here