जिज्ञासा जन सेवा संगठन की तरफ से विश्व महिला दिवस के अवसर पर 5 मार्च को होरीज़ोंन सोसाइटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
155

तपोवन,संजान:जिज्ञासा जन सेवा संगठन की तरफ से विश्व महिला दिवस के अवसर पर 5 मार्च को होरीज़ोंन सोसाइटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें की मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ नूतन वरवे , डॉ पर्वतराज राज एवं डॉ मीना चंद्राना उपस्थित हुई। उपस्थित बच्चों ने कथक में स्वागत नृत्य के साथ अनेक डांस कार्यक्रम किये एवं महिलाओं ने मिलकर मनमोहक रंगोली निकाल कर उसमें यह बताने का प्रयास की है कि किस तरह महिलाएं उड़ान भर सकती हैं और कामयाबी पा सकती है।
तीनो मुख्य अतिथि ने अपने अपने सब्जेक्ट पर बात करते हुए उपस्थित लोगों को जागरूक किया और उन्हें मंजिल पाने में मेहनत और कामयाबी पाने में कभी भी निराशा नही होने की बात बताएं।
प्रोग्राम की सफलता पर डॉ नूतन वरवे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रोग्राम हमने पिछले 16 सालों में कहीं भी कोई भी सोसायटी में नहीं देखा। मीना चंद्राना ने भी महिलाओं के हित में किये गए प्रोग्राम के लिए जिज्ञासा जन सेवा संगठन की अध्यक्ष की तारीफ किया और बताया कि प्रोग्राम बहुत ही अच्छा था आगे ऐसा प्रोगाम करते रहिए।
बच्चों के रंगा रंग डांस प्रोग्राम बहुत ही कम समय में बेहतर डांस के लिए तीनो अतिथियों ने सराहना किया।
उपस्थित जिज्ञासा जन सेवा संगठन की अध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा ने सभी उपस्थित मेहमानों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिसके सहयोग से प्रोग्राम में सफलता मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here