
तपोवन,संजान।उमरगाम तालुका में भक्तों ने मंगलवार को शिवरात्रि का त्योहार भक्तों ने भक्ति के साथ महापर्व मनाया और भक्ति से भर दिया।उस समय नारगोल गांव के नवातलाव-1 स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर में शिव रात्रि पर्व और मंदिर का 13वां पटोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर 30 जोड़ों ने महायज्ञ में भाग लिया और आसपास के गांवों के सैकड़ों स्थानीय शिव भक्तों ने महापर्व को उत्सुक बनके शिवरात्री को उत्साह के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर शिवभक्तों ने महाप्रसाद का लाभ लिया। मंदिर के ट्रस्टी कनैयालाल मिस्त्री और टीम ने आने वाले सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद दिया।




