
तपोवन,संजान ।महाशिवरात्री के पावन पर्व पर आयोजित पर्वत गाम द्वारा गोडादरा विस्तार मे महाराणा प्रताप चौक के पास दिनांक-26/2/2022 से दिनांक-2/3/2022 तक 12 ज्योतिर्लिंगम दर्शन अमरनाथ दिव्य दर्शन और राज्योग अनुभूती का ब्रम्हकुमरिज पर्वत सेवा केंद्र द्वारा आयोजन किया गया था. पर्वत एवम आसपास के विस्तार की धर्म प्रेमी जनता के लिये सुबह 9 से रात 10 बजे तक यह खुला रहा था।ईस कार्यक्रम की उद्घाटन विधी मे आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी तृप्ती दीदी ( वराछा सेवाकेंद्र संचालिका), आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी (पर्वत सेवाकेंद्र संचालिका), लायन डॉ रविंद्र पाटिल मा.उपमहापोर, सेकंड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री दीपकभाई पखाले,उपेशभाई गांधी (जॉन चेर पर्सन), नरेंद्र जरीवाला (रिजन चेर पर्सन),महेंद्र प्रजापति (डिस्टिक ट्रेझरर),डॉक्टर मंगला पाटील, भगिनी सिमरनजी (डिस्ट्रिक्ट चेर पर्सन), लालजी भाई ( ज्ञान ज्योत स्कूल ट्रस्टी) और डॉक्टर भावेश भाई सभी समाज सेवक उपस्थित रहे थे।इस कार्यक्रम का दीपप्रज्वलन द्वारा विधीवत उद्घाटन हुआ बाद मे सभी ने दिव्य जाखी का अवलोकन किया।राज योग अनुभूती के बाद सभी ने प्रभू के घर की याद सोगात स्वीकार की।इस कार्यक्रम का आयोजक ब्रह्माकुमारीज पर्वत सेवा केंद्र द्वारा किया गया था।





