उमरगाम बस स्टॉप पर शुद्ध पानी की सुविधा के लिए आर ओ प्लान्ट का लोकार्पण

0
166

तपोवन,संजान:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज उमरगाम नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य बाजार और वार्ड नंबर एक पर मुख्य बस स्टॉप पर पीने के लिए शुद्ध पानी के लिए आरओ प्लान्ट का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में उमरगाम नगर पालिका अध्यक्ष चारुशिलाबेन पटेल,मिहिर सोनपाल,नगर पालिका सभ्य चंद्रावतीबेन,आदित्यभाई,शान्तुभाई, वीरेशभाई उमरगाम भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष  संजयभाई जोशी, जिला मंत्री श्री जसुमतिबेन दांडेकर, लघुमती मोर्चा अध्यक्ष फारूक भाई पेनवाला उपस्थित रहे थे। पानी परब को नगर पालिका अध्यक्ष ओर भाजपा के आगेवानो द्वारा जनता के लिए लोकार्पण कर पीने का पानी शुद्ध देने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। अध्यक्ष द्वारा आए लोको का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here