

आगनवाडी और विद्यालय में कोई भी बालक कुपोषित नहीं रह जाए, इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है :अशोक धोराजिया
तपोवन,संजान:नवसारी जिले के घेलखडी में स्थित विद्या धाम विद्यालय का वार्षिकोत्सव गुजरात के प्रसिद्ध सन्त पूज्य श्री चेहर माता और शहर के अग्रणियों की उपस्थिति में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व स्व महादेव भाई देसाई और स्व ठाकोर भाई देसाई के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सुन्दर सान्स्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अपना आर्शीवाद देते हुए सन्त श्री दिनेश भाई जानी ( चेहर माता) ने कहा कि विद्या धाम विद्यालय सेवा का सराहनीय कार्य कर रहा है, जो तारीफ के काबिल है। प्रसिद्ध सामाजिक अग्रणी अशोक धोराजिया ने कहा कि आगनवाडी और प्राथमिक विद्यालयों में कोई भी बालक कुपोषित न रह जाए, इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। एन टी सी न्यूज़ चैनल के एम डी श्री दीपक बारोट ने घेलखडी विस्तार में चल रहे विद्या धाम विद्यालय की खुले मन से तारीफ की।युवा एडवोकेट और प्रसिद्ध वकता राजन जोशी ने विद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि इस विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में 70 प्रतिशत से ज्यादा अन्क लाने वाले विद्यार्थियों को उनकी सन्स्था सहयोग करेगी। जैन समाज के प्रमुख श्री कनू भाई दोषी ने कहा कि जब भी जरूरत होगी, हम सभी विद्यालय को हर प्रकार से मदत करेंगे ।डॉ राजन सेठजी, श्री अशोक धोराजिया और श्री कनू भाई दोषी ने विद्यालय को सहयोग के रूप में 11000-11000 हजार रुपये दान के रुप में प्रदान किया।चेहर माता ने विद्यालय के अगले होने वाले कार्यक्रम में भोजन सहित सम्पूर्ण खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली।इस अवसर पर घेलखडी विस्तार में स्थित सातों आगनवाडी की बहनों को और विद्यालय में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को महानुभावों के हाथों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महानुभावों में नवसारी नगर पालिका के पूर्व प्रमुख श्री ए डी पटेल, विजलपुर नगर पालिका के पूर्व उप प्रमुख श्री बिमलेश शर्मा, उद्योग पति श्री प्रेम प्रकाश त्यागी, न्यू इंडिया पेट्रोलियम के हरीश मगलानी, गुरु क्रपा स्टेशनरी के अशोक खत्री, रायल सिकयूरिटी के एम डी राजकुमार सिंह, सामाजिक अग्रणी राम भुवन मिश्रा, अरविंद शर्मा वगैरह मुख्य रूप से उपस्थित थे। विद्यालय परिवार की तरफ से आचार्य श्रीमती जया बहन, श्रीमती भूमि बहन, इला बहन, वीरांगी बहन अनिता बहन, अम्बिका बहन, श्रीमती गोपी भटट्, गौरव, आदर्श ने मेहमानों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पत्रकार श्री जितेंद्र पटेल ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का सुन्दर सन्चालन किया।विद्यालय के प्रमुख प्रदीप पांडेय ने स्वागत भाषण किया, जबकि श्रीमती सीमा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।



