उमरगाम तालुका मालखेत ग्रा.पं. सामान्य सभा मे पंचायत द्वारा पास किये गए ठराव का पंचायत के 2 सदस्यो द्वारा किया गया विरोध….

0
174

तपोवन,संजान:उमरगांव तालुका के मालखेत ग्रा.पं.में दि.23-02-2022 के दिन सामान्य सभा का आयोजन किया गया और मालखेत गॉव के नगाम तालाब की निलामी का ठराव पास हुआ.
पर मालखेत ग्रा.पं. के दो सदस्यों का कहना है कि इस ठराव के बारे में उनको पहले से कोई जानकारी नही थी और सरपंच द्वारा भी कोई लिखित एजेंडा की नकल द्वारा जानकारी नही दी गई,दोनो सदस्यो ने बताया कि इस सभा की जानकारी उनको दि.22-02-2022 को रिक्शा द्वारा एलान करने पर पता चली.
सदस्यो ने विरोध करते हुए कहा कि इस सभा मे नगाम तालाब की नीलामी पंचायत धारा के नीति नियम अनुसार नही की गई.
ग्रा.पं.मालखेत में सामान्य सभा का विरोध करने वाले दोनों सदस्यो ने तालुका विकास अधिकारी को अरजी की ओर कार्यवाही करने की मांग की,दोनो सदस्य जवेरभाई रामजी वघात ओर लवजीभाई पूनियाभाई वाघडोडिया ने सरपंच ओर तलाटी क्रम मंत्री का विरोध किया है,खासतौर पर इन्होंने सरपंच हसुमती पागी के ऊपर उंगली उठाई,अभी शुरुआत में सरपंच का विरोध किया गया तो पांच साल में मालखेत गॉव का विकास कैसे होगा यह भी सोचने वाली बात है.
दूसरी तरफ मालखेत गॉव के रहवासी अश्विनभाई बाबूभाई पाटकर ने भी विरोध करते हुए तालुका विकास अधिकारी को नगाम तालाब की नीलामी ठराव रद्द करने के लिए अरजी की,अश्विनभाई पाटकर का भी विरोध है कि ग्राम सभा का आयोजन किए बिना नगाम तालाब की नीलामी का ठराव पास कर दिया गया,जब कि इसकी जानकारी गॉव के लोगो को भी दी जानी चाहिए और गॉव के लोगो की भी राय लेनी चाहिए,अश्विनभाई पाटकर ने ठराव रद्द करने के साथ-साथ सरपंच ओर तलाटी क्रम मंत्री पर कार्यवाही की मांग की .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here