
तपोवन,संजान :संजान स्थित अमर टी नामक कंपनी में 100 के आसपास मजदूरों को बिना किसी नोटिस के कंपनी से निकल दिया गया हे,मजदूरों का कहना हे की कंपनी में 10 घंटे तक काम करवाते हे और ओवरटाइम का पैसा नहीं दिया जाता हे ,एक महीने में सिर्फ 15/17 दिन ही काम पर बुलाते हे,और मजदूरों का इस बात पर ज्यादा विरोध हे की 8 बजे का समय होने पर 7:50 को ही मैं गेट बंद कर दिया जाता हे.पानी नहीं मिलता पिने को यह भी समस्या बताया जा रहा हे.लेबरों का कहना हे की महीने में सिर्फ 4000/4500 रुपये ही मिलता हे.और जो इसके खिलाफ आवाज़ उठाते हे उनको कंपनी से निकाल दिया जाता हे.लेबर यहाँ अमर टी के पास धरना देकर बेठ गये हे और इंसाफ की गुहार कर रहे हे.अब तक कंपनी को इस बात से कुछ फर्क नहीं पड़ा हे की इतने लोग धरना पर बेठे हे.हमेशा से विवाद में रहने वाली कम्पनी अमर टी नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली बात पर आगयी हे.यहाँ पर अधिकारियो को सख्त होना पड़ेगा वर्ना यूँही गरीब मजदुर बेरोजगार होते रहेंगे.






Amar tea company pr karyavahi honi chahiye