सरीगॉव के पूर्व सरपंच पंकज राय ने उमरगॉव तालुका के विकास अधिकारी और माहिती अधिकारी को पत्र लिखकर उमरगॉव तालुका के विकास कामो के डाक्यूमेंट्स की मांग की

0
181

मिंटू जैस्वाल,तपोवन,संजान:सरीगॉव के पूर्व सरपंच पंकज कमलाशंकर राय ने उमरगॉव तालुका कचहरी माध्यम से जो विकास के काम होते हे उनके कागजात की मांग तालुका विकास अधिकारी और माहिती अधिकारी से की हे,जिसमे उन्होंने पेवर ब्लॉक,डामर के रस्ते, बोरिंग हेंडपंप,आर सी सी के बांधकाम और अन्य बांधकाम का उल्लेख किया हे.
काम होने के बाद प्रमाणपत्र के आधार पर बिल पास कर जो पेमेंट किया जाता हे उसकी नक़ल,जो कांट्रेक्टर और एजेंसीया काम करती हे उनके तमाम कागजात की मांग की,जिसमे खासकर के उन्होंने सरीगॉव ग्रा.पं.और सोलसुम्बा ग्रा.पं. के तमाम कागजात की मांग की.
उन्होंने जो माहिती मांगी हे उसका अहेवाल देख सकते हे
1- सरकार ने बांधकाम करने का लायसेंस इस्स्यू किया उसकी नक़ल
2- GST प्रमाणपत्र की नक़ल
3- आधार कार्ड की नक़ल
4-पैनकार्ड की नक़ल
5- इन्कमटेक्स प्रमाणपत्र की नक़ल
6- सरकार द्वारा प्राप्त बांधकाम प्रमाणपत्र की नक़ल
7- सरकार द्वारा दिया गया बांधकाम करने के लिए ABC केटेगरी की नक़ल
8- सरकारी कचहरी लेबर और PF ऑफिस में कॉन्ट्रेक्टर और एजेंसी में काम करने वाले श्रमिकों के लिए लिया गया लेबर लाइसेंस ,PF लाइसेंस की नक़ल
9- सरकारी कचहरी में श्रमिकों का सेफ्टी लाइसेंस प्रमाणपत्र की नक़ल
10- गुणवत्तायुक्त काम करते हो तो उनके सरकारी विभाग के लाइसेंस धारक संस्था दिया गया लाइसेंस/प्रमाणपत्र की नक़ल
11- कॉन्ट्रेक्टर और एजेंसियो में काम कर रहे श्रमिकों का अकस्मात् का ग्रुप इन्सुरेंस लिया गया हो तो उसकी नक़ल
इसमें से अगर पूर्ण कागजात नहीं हे तो किस आधार पर कॉन्ट्रैक्टर/एजेंसियो को विकास के काम सौंपे गए और इसकी जवाबदारी किसकी होगी,जिसका अभिप्राय लिखित में माँगा हे
पूर्व सरपंच पंकज राय ने साथ ही माननीय जिल्ला विकास अधिकारी वलसाड,माननीय विकास कमिश्नर श्री गांधीनगर और माननीय कमिश्नर श्री ताकेदारी आयोग गांधीनगर को भी नक़ल रवाना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here