श्री योग वेदांत सेवा समिति, वापी के तत्वावधान में माता-पिता व गुरुजन की पूजा कर मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस

0
181

मिंटू जैस्वाल,वापी । 14 फरवरी । पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा श्री योग वेदांत सेवा समिति, वापी के तत्वावधान में अजित नगर ग्राउंड, जयश्री टॉकिज के सामने, चला, वापी मे सामूहिक पूजन असली प्रेम दिवस अर्थात मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया, जिसमे बच्चो ने अपने माता-पिता का विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया तथा उनका स्नेह प्राप्त किया। विशेष अतिथी ईश्वर भाई टी. पटेल, संत श्री आशारामजी आश्रम, समिति प्रमुख, पीयूष भाई शाह, जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद, भूपेन्द्र भाई पटेल, विश्व हिन्दू परिषद कोषाध्यक्ष, संजय काबरिया, वापी प्रखंड अध्यक्ष उपस्तिथ हुये।
कार्यक्रम में मुकेश भाई ने बच्चो को माँ-बाप की महिमा बताकर संकल्प दिलाया कि भूलकर भी कभी अपने माता-पिता का तिरस्कार नहीं करना चाहिए। वे हमारे लिए परम आदरणीय है। उनका मान-सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। माता-पिता ने हमारे लिए पालन-पोषण मे कितने कष्ट सहे है। कितनी रातें माँ ने हमारे लिए गीले मे सोकर गुजारी है और भी जन्म से लेकर अब तक कितने कष्ट सहन किए है, कल्पना भी नहीं कर सकते। कितने-कितने कष्ट सहकर हमे बड़ा किया ।
दिलिप भाई ने कहा कि संत श्री आशारामजी बापू ने विश्व के युवाओं को वेलेंटाइन जैसी पिशाचिनी से छुटकारा पाने के लिये मातृपितृ पूजन दिवस मनाने की प्रेरणा दी, इसके लिए समाज उनका आभारी रहेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here