सहायक शिक्षा निदेशक श्री परितोष शुकल को शैक्षणिक प्रशासन में नवोन्मेष एवं नवाचार हेतु किया गया राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित।राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्था (NIEPA), नई दिल्ली द्वारा प्रति वर्ष जिला स्तर पर शैक्षणिक प्रशासन में नवोन्मेष एवं नवाचार हेतु शिक्षा अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाता है।इसी पुरस्कार योजना तहत आज शिक्षा निदेशालय में सहायक शिक्षा • निदेशक एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी (शैक्षणिक) श्री परितोष विजयकांत शुकल को पुरस्कार प्राप्त हुआ । आज राष्ट्रीय शैक्षणिक योजना एवं प्रशासन संस्था (NIEPA) द्वारा आयोजित इ पुरस्कार समारोह में भारत सरकार के माननीय राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय, डॉ सुभाष सरकार द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस श्रेणी में हमारे प्रदेश के शिक्षा विभाग को प्राप्त यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। वर्ष 2015-16 से माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए आयोजित शैक्षणिक ग्रीष्म शिविर के सफल एवं परिणामदायी नवाचार के अमलीकरण हेतु यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।अपनी यह उपलब्धि के लिए श्री परितोष शुक्ल ने सभी साथी शिक्षा अधिकारियों का तथा विशेष में निरंतर मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन हेतु शिक्षा सचिव महोदया पूजा जैन एवं शिक्षा निदेशक श्री निलेश गुरव सर का हार्दिक आभार व्यक्त किया।






