रायपुर छत्तीसगढ़ के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवालजी ने नेहरू युवा केंद्र सूरत/मेरा युवा भारत सूरत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के युवा प्रतिभाओं से शुभेच्छा भेंट की। इस अवसर में उनका मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के लिए अधिक से अधिक युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम होने चाहिए ताकि देश के युवाओं को देश में चल रही विभिन्न संस्कृतियों और ऐतिहासिक स्थानों के बारे में जानकारी मिल सके। ताकि हम "विकसित भारत" की ओर बढ़ सकें। इस शुभेच्छा के कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ के राज्य निदेशक अतुल जे निकम जी की विशेष उपस्थिति रही। इस अभिनंदन यात्रा में नेहरू युवा केंद्र सूरत के मनोज देवीपुजक (टीम लीडर), पटेल नैंसी, पटेल रितु कुमारी, पटेल मिलिकुमारी, पटेल साहिल, पटेल हार्दिक, चौधरी सावन, चौधरी उपस्थित थे। अभिनंदन कार्यक्रम में कुन्दन, वसावा वैभव, चौधरी अभय और चौधरी मयूर शामिल हुए और उपनिदेशक अर्पित तिवारी जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।





