आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 28 फरवरी 2022 तक प्रदेश के निवासी परिवार मात्र रु 3091 का प्रिमियम भरकर योजना से जुड़ सकते है – डॉ वी के दास

0
168

संजान :
आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्यं सुरक्षा योजना हैं, जिसे पूरे देश के साथ साथ संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव में लागू किया है। इस योजना मे 4 श्रेणियों मे लोगो का पंजीकरण एवं सत्यापन किया जा रहा है। जिसमे 1) योजना की सूची मे शामिल सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना – 2011 के तहत आनेवाले गरीब, वंचित परिवार 2) जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.5 लाख से कम है उनकी प्रीमियम राशि संघ प्रदेश प्रशासन दे रहा है 3) जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.5 लाख से ज्यादा है वह अपना प्रीमियम स्वयं भरकर इस योजना मे जुड़ रहे है । 4.) संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक जिनका प्रीमियम श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा भरा जाता हैI इस संदर्भ मे अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य निदेशक डॉ वी के दास ने बताया की संघ प्रदेश के सभी परिवार इस योजना से दिनांक 28/02/2022 तक मात्र 3091 रु का प्रिमियम भरकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ सकते है । इसी के साथ उन्होने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है की प्रदेश के नागरिक इस योजना से जुड़े एवं अपने परिवार का स्वास्थ्य सुनिश्चित करे । अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क करे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here