राणा अय्यूब मामलाचंदे जांच होनी चाहिए : शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

0
214

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पत्रकार राणा अय्यूब की संपत्ति जब्त करने के बाद, शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में जांच की जरूरत है क्योंकि हो सकता है COVID-19 महामारी के दौरान जरूरतमंदों के नाम पर एकत्र किए गए चंदे का दुरुपयोग किया गया हो।
एएनआई से बात करते हुए, शिवसेना सांसद ने कहा, “मुझे लगता है कि जांच बहुत सारी शिकायतों की पृष्ठभूमि में हो रही है। COVID के समय सामाजिक कार्यों के लिए एक विशेष खाते में पैसा दिया गया था। दुर्भाग्य से, इसका कम इस्तेमाल किया गया है या बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसलिए मुझे लगता है कि यह जरूरी हो जाता है कि जांच की जानी चाहिए क्योंकि पैसा इस उम्मीद के साथ मिला था कि यह COVID के दौरान सही लोगों के पास जाएगा।”प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “कोविड महामारी के दौरान, बहुत सारे लोग आय के बिना जी रहे थे। दान उन लोगों के नाम पर लिया गया था, जिन्हें COVID महामारी के दौरान सबसे अधिक नुकसान हुआ था। अब यदि पैसे का दुरुपयोग किया गया है, तो निश्चित रूप से एक जांच की जानी चाहिए।”बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वाशिंगटन पोस्ट की कॉलमनिस्ट राणा अय्यूब के 1.77 करोड़ रुपये जब्त किए थे। एक अधिकारी के अनुसार, अय्यूब ने कथित तौर पर तीन अभियानों के लिए दान में मिले पैसे के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया था। ईडी अधिकारी ने कहा, “उन्होंने कथित तौर पर सही उद्देश्य के वास्ते तीन अभियानों के लिए दिए गए दान का इस्ततेमाल नहीं किया था। दान के कुछ हिस्सों का कथित तौर पर निजी खर्चों के लिए इस्तेमाल किया गया था।” 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here